Rajasthan new CM: राजस्थान में CM के नाम का ऐलान, इस दिग्गज नेता को मिली कमान, 'महारानी' की खत्म कहानी
राजस्थान में में बीजेपी पर्यवेक्षकों ने विधायकों से गहन विचार-विमर्श के बाद मुख्यमंत्री का फैसला कर दिया है। भजनलाल शर्मा राजस्थान के मुख्यमंत्री होंगे। विधायकों ने आज हुई बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना है। वहीं दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया गया है।
बीजेपी ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरह ही राजस्थान में नए चेहरे को प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। इसके कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे कि, आलाकमान किसी नए चेहरे को उताकर चौंकाने वाला है।

पर्यवेक्षकों का निगरानी में हुई विधायक दल की बैठक में भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुने जाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे सभी विधायकों ने सहमति से पास कर दिया। बता दें कि भजन लाल शर्मा सांगानेर से चुनाव लड़कर पहली बार विधायक बने हैं।
भरतपुर के रहने वाले भजन लाल शर्मा संगठन में लंबे समय से कार्यरत हैं। वे प्रदेश महामंत्री के तौर पर कार्य करते रहे हैं। बीजेपी ने उन्हें पहली बार जयपुर की सांगानेर जैसी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ाया और पहली बार में ही वे सीएम बने हैं। शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से हराया है।
भजनलाल सिटिंग विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर प्रत्याशी बनाए गए थे। सीएम के साथ-साथ बीजेपी ने राज्य में दो डिप्टी सीएम भी नियुक्त कर दिए हैं। दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। जबकि वासुदेव देवनानी विधानसभा के स्पीकर होंगे
इसके पहले केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह मंगलवार दोपहर जयपुर पहुंचे। राजनाथ सिंह के साथ सह-पर्यवेक्षक विनोद तावड़े और सरोज पांडेय भी जयपुर आए।












Click it and Unblock the Notifications