धर्म के नाम पर लोगों को भड़का रही है भाजपा, देश की स्थिति चिंताजनक: CM अशोक गहलोत
जयपुर, 21 जून। केंद्र सरकार की 'अग्निपथ स्कीम' का इस वक्त देश के कई राज्यों में जबरदस्त विरोध हो रहा है, कांग्रेस इस योजना के खिलाफ सड़कों पर उतरी है तो वहीं ईडी की ओर से राहुल गांधी से पूछताछ हुई है इसे लेकर सीएम अशोक गहलोत ने जमकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'जो हालात हैं देश में वो चिंताजनक हैं, एक तरफ राहुलजी को 5 दिन तक 50 घंटे पूछताछ की गयी,ऐसा कभी हुआ नहीं, राहुलजी ने भी जिस रूप से ED को फेस किया वो भी बेमिसाल है, 50 घंटे लगातार पूछताछ,लंच पर जाने को भी अलाऊ न करना,साढ़े12-पौने1 बजे रात तक रोके रखना तमाम रिकॉर्ड पहली बार बन रहे है।'
Recommended Video

उन्होंने इसके साथ ही उन्होंने पुलिस वालों पर भी निशाना साधा और कहा कि 'आंदोलन के दौरान जिस प्रकार पुलिस का रवैया था वो भी बेमिसाल था, आज तक ऐसा रवैया पुलिस का कभी सामने नहीं आया, पॉलिटिकल मूवमेंट होते हैं, उसको फेस करती हैं विपक्षी पार्टियां,ये पहली बार है कि पुलिस द्वारा टार्गेट कर करके कांग्रेस नेताओं को चुन-चुन कर उनके साथ मिसबिहेव किया गया, कई जगह पिटाई भी हुई , उन्होंने तो मीडिया वालों को भी नहीं छोड़ा।'
कौन सी परंपरा पैदा कर रहे हैं ये लोग: गहलोत
अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि "ये कौन सी परंपरा पैदा कर रहे हैं ये लोग, बहुत खतरनाक परंपराएं स्थापित कर रही है बीजेपी। अभी भाजपा ने राजस्थान में आंदोलन किया था तो क्या हमने वैसा बर्ताव किया जो इन लोगों ने दिल्ली में हमलोगों के साथ किया। उन्होंने कहा कि देश किस दिशा में जा रहा है किसी को नहीं मालूम, देश किस दिशा में जाएगा कोई नहीं जानता, इस रूप में आज ये पूरा मुल्क चल रहा है जो बहुत ही चिंताजनक स्थिति है, इसको हमें समझना पड़ेगा और इसका मुकाबला करें, जब तक जनता साथ नहीं देगी तब तक राजनीतिक पार्टियां अकेली कुछ नहीं कर सकती हैं।"
उन्होंने कहा कि "धर्म के नाम पर देश बन सकते हैं, पर देश एक व अखंड रहेगा ये कोई गारंटी नहीं है हमने अपने पड़ोस में देखा है। धर्म के नाम पर जो ये भड़का रहे हैं लोगों को आप सोचिए इनकी सोच क्या है.. क्या हिंदू धर्म के नाम पर ये हिंदू राष्ट्र बनाकर इस देश को एक व अखंड रखेंगे? रख पाएंगे? महंगाई भयंकर है,बेरोजगारी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है देश में, आर्थिक स्थिति गर्त में जा रही है, क्या भविष्य है नौजवानों का, वो आपने देख लिया अभी अग्निपथ को लेकर, जिन्होंने एग्जाम दे दिए, फिजिकल टैस्ट दे दिया, इंतजार कर रहे थे नौकरी का, अचानक पता लगा कि नई स्कीम आ गई तो बच्चों का भविष्य क्या होगा? आप ही बताइए।"












Click it and Unblock the Notifications