राजस्थान उपचुनाव: जानिए भाजपा को मिली कितनी सीटें

राजस्थान में पंचायत समिति, जिला परिषद और नगरपालिका परिषद की 37 सीटों पर हुए उपचुनाव में किसी भी पार्टी को चौंकाने वाले परिणाम नहीं मिले हैं।

राजस्थान। राजस्थान में 20 जिलों में हुए पंचायत समिति, जिला परिषद और नगरपालिका परिषद की 37 सीटों पर हुए उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को एक-एक सीट का फायदा हुआ है।

poll

राजस्थान के के 20 जिलों में तीन जिला परिषद, दस नगर निकाय और 24 पंचायत समिति की सीटों पर 29 नवम्बर को उपचुनाव कराये गये थे। जिसके परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

तीन जिला परिषदों की सीटों में से दो सीटें (भीलवाडा और बांसवाडा) भाजपा ने और जालौर की सीट कांग्रेस ने जीती है। 24 पंचायत समितियों के चुनावों में भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने 10 सीटें जीती हैं, जबकि निर्दलीयों को दो सीटे मिली हैं।

नगर निकायों की दस सीटों के लिए हुए चुनावों में भाजपा को पांच, कांग्रेस को तीन और निर्दलीयों को दो सीटों पर जीत मिली है।

परिणाम से दोनों पार्टियां खुश

पीएम मोदी के नोटबंदी के बाद देशभर में हंगामें के चलते इन चुनावो में भी नोटबंदी को एक मुद्दा मानकर चला जा रहा था। नतीजों के बाद भाजपा और कांग्रेस ने भी नतीजों में नोटबंदी के फैसले का असर होने की बात कही है।

राजस्छान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने नतीजों पर कहा कि देखने में आया है कि पंचायत उप चुनावों के नतीजे सत्ता में रहने वाली पार्टी के हक में जाते हैं, लेकिन जो सीटें कांग्रेस को मिली हैं वो दर्शाती हैं कि लोग भाजपा से उकता गए हैं।

भाजपा नेता भजन लाल ने बताया कि चुनाव में हमारी पार्टी को फायदा हुआ है, जो ये दिखाता है कि जनता भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले का भी स्वागत किया है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+