Rajasthan: करौली में बदला भाजपा ने जिलाध्यक्ष, शिव कुमार सैनी को दी नियुक्ति
Rajasthan Bjp News: राजस्थान के करौली में भाजपा ने नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव कुमार सैनी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। सैनी पिछले 24 साल से संगठन में सक्रिय है। भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल तक रहता है। इससे पहले बृजलाल पिछले 5 सालों से जिलाध्यक्ष थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने हिंडौन निवासी शिवकुमार सैनी को जिला करौली के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
शिवकुमार सैनी पहले भी 2006 से 2009 तक करौली जिले के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। पिछले 24 साल से संगठन में कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं।

Recommended Video
शिव कुमार सैनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का आभार जताया है और संगठन को नई मजबूती देने का वादा भी किया है। जिले की समस्याओं को भी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर, बैठकर समाधान करने का वादा किया है।
करौली के भाजपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार क्या बोले pic.twitter.com/RJshkUxIde
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) September 19, 2024
सैनी को करौली धौलपुर लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने संयोजक की जिम्मेदारी दी थी। हालांकि इस सीट से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले बृजलाल डिकोलिया जिला अध्यक्ष थे। वो सपोटरा के डिकोली गांव के निवासी है।
डिकोलिया पिछले करीब 5 साल से जिलाध्यक्ष के पद पर थे, जबकि भाजपा के जिला अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है। हर तीन साल बाद पार्टी जिम्मेदारी बदल देती है।
सैनी को अब यह जिमेदारी देना इसी रूप में देखा जा रहा है। बृजलाल डिकोलिया ने 2023 के विधानसभा चुनाव में सपोटरा सीट से टिकट मांगा था, लेकिन इन्हे टिकट नहीं मिला था।
भाजपा ने मंत्री कांग्रेस के रमेश मीणा के सामने हंसराज को टिकट दिया था जिनकी जीत हुई थी। बृजलाल डिकोलिया किरोड़ी लाल मीणा के करीबी माने जाते है।
जबकि शिव कुमार सैनी की भी किरोड़ी लाल मीणा के अलावा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से अच्छी पहचान है। सैनी प्रदेश कार्य समिति सदस्य भी रह चुके है।












Click it and Unblock the Notifications