Lok Sabha Election: सुखबीर सिंह जौनापुरिया के क्यों बिगड़े बोल, हार की आहट या फिर कुछ ओर...

Lok Sabha Election: राजस्थान में पहले चरण के मतदान के नजदीक आती तारीख के बाद अब नेताओं की हड़बड़ाहट सामने आने लगी है। कोई हार की आहट से घबरा रहा है तो कोई जीत की शंका में।

राजस्थान में टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस की मजबूत होती सियासी हवा में अब भाजपा प्रत्याशी की हड़बड़ाहट सामने आई है और इस घबराहट में बीजेपी प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया के बोल बिगड़ गए है।

bjp-candidate-sukhbir-singh-jaunapuriyas-words-deteriorated-he-said-this-about-congress-candidate

जौनापुरिया ने यहां तक कह दिया कि 'हरीश मीणा की राजनीतिक मौत में ही करूंगा। टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा सीट पर 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के सुखबीर सिंह जौनपुरिया और कांग्रेस के हरीश चंद्र मीणा के बीच नजर आ रहा है। ऐसे में दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग भी इन दिनों प्रचार में देखने को मिल रही है।

टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। कभी वह कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीणा पर शराब पीकर संसद जाने के आरोप लगाते हैं, तो कभी कुश्ती ओर कबड्डी लड़ने की बात करते हैं।

अब टोंक के दूनी की आयोजित एक सभा में जौनपुरिया ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए अपने भाषण में हरीश मीणा पर जुबानी हमला है। उन्होंने कहा कि, 'सियार की मौत आती है तो वह जंगल की तरफ भागता है. अब हरीश मीणा तेरी मौत मेरे हाथ से लिखी है।

तेरी राजनीतिक मौत में ही कर सकता हूं। मैं तुम्हें चैलेंज करता हूं कि राजनीतिक कुश्ती में दो-दो हाथ हो जाए। 26 अप्रैल को क्या होगा? यह तो तब पता चलेगा. आज दोनों भाई आजाओ. कुश्ती में चित करके ही छोड़ूंगा।

टोंक सवाई माधोपुर सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होना है और प्रचार में शब्दों की गर्मी का असर नेताओं की जुबान पर साफ दिखने लगा है। इसकी शुरुआत बीजेपी प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीणा को बजरी की लूट करने और कुश्ती का चैलेंज करने के साथ पिछले चुनाव 2019 में दोनों भाइयों वाले बयान से की।

उस वक्त कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीणा ने भी जौनापुरिया पर हमला बोलते हुए पहले 'जौनापुरिया की तीन राज्यों की पुलिस तलाश कर रही है' वाला बयान दिया और हरियाणा का बाहरी उम्मीदवार बता दिया।

नामांकन दाखिल करने के साथ ही हरीश मीणा ने सुखबीर सिंह जौनपुरिया के टिकट पर सवाल उठाते हुए मीडिया के सामने कहा कि यह टिकट तो बिका हुआ है। पहले इस सीट पर महिलाओं के नाम चल रहे थे। बाद में बोली लगी। अब जनता हिसाब मांग रही है।

इसके बाद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने कहां चुप रहने वाले थे। उन्होंने प्रेस वार्ता बुलाकर हरीश मीणा पर सीधा हमला बोला और शराब पीकर संसद में पहुंच जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए। देवली-उनियारा विधायक रहते हुए हरीश मीणा ओर उनके बेटे पर बजरी की लूट के आरोप लगाए। कहा जा रहा है जुबानी जंग की यह लड़ाई अभी आने वाले दिनों में ओर तेज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+