Arjun Ram Meghwal: बीकानेर MP अर्जुन राम मेघवाल फिर बने कानून मंत्री, बोले-इस बार ये रहेंगी प्राथमिकताएं
Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3.0 कैबिनेट में एक बार फिर से राजस्थान के अर्जून की एंट्री हो गई है। अर्जुन राम मेघवाल ने आज लगातार दूसरी बार कानून मंत्री का कार्यभार सम्भाल लिया है।
बीकानेर के सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने भी मंगलवार को दिल्ली के शास्त्री भवन में कानून एवं न्याय राज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला है। राज्य मंत्री का कामकाज संभालने के बाद मंत्री मेघवाल ने मीडिया से भी बात की।

भारत के पीएम के तौर पर नरेंद्र मोदी ने 10 जून को राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण की। इसी के साथ 71 मंत्रियों ने भी मोदी 3.0 में शामिल हुए मंत्रियों ने सिलसिलेवार मंत्रिपद की शपथ ली थी।
जिसके साथ ही सोमवार देर शाम पीएम ने सभी 71 मंत्रियों को उनके पोर्टफोलियों की भी घोषणी कर दी। इसी कड़ी में राजस्थान से भी 3 सांसदों को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है।
पोर्टफोलियों मिलने के बाद राजस्थान ये तीनों सांसदों ने अपना अपना कार्यभार मंगलवार से संभाल लिया है। इसी कड़ी में अर्जुन राम मेघवाल ने भी मंगलवार को अपना पदभार संभाल लिया है।
वहीं बीकानेर के सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को दिल्ली के शास्त्री भवन में कानून एवं न्याय राज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला।
राज्य मंत्री का कामकाज संभालने के बाद मंत्री मेघवाल ने मीडिया से भी बात की। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के विजन को लेकर बातचीत की।
उन्होंने कहा कि पीएम के नए कार्यकाल से पहले अपराध से संबंधित जिन कानूनों में बदलाव किए गए है, इस बार उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता वही रहेगी।
उनके प्रति हर भारतीय को जागरुक किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने कहा कि वर्कशॉप और सेमिनार करना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications