22 साल का यह लड़का विधवा से करता था छेड़छाड़, तंग आकर उसने तालाब पर बुलाया और यूं उतारा मौत के घाट

भीलवाड़ा। राजस्थान के जिले के माण्डल थाना क्षेत्र ने दाता-लुहारिया तालाब की पाल के निकट जंगल में छेड़छाड़ से परेशान महिला ने गुरुवार शाम धारदार हथियार से युवक की हत्या कर दी। महिला व मृतक के बीच करीब तीन साल से जान पहचान थी।

Bhilwara Young Man Murdered by woman due to molestation

युवक ने गुरुवार दिन में विधवा महिला को दाता गांव के तालाब के पास बुलाया। वहीं छीना-झपटी में उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मांडल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। शव मोचरी में रखवाया गया। जिसका शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर आरोपी महिला की तलाश शुरू की गई है।

सीआई गजेंद्र सिंह ने बताया कि दाता गांव के पास तालाब की पाल के पास गुरुवार देर शाम गांव के युवक का खून सना शव पड़ा था। उसकी गर्दन व कंधे पर धारदार हथियार के धाव थे। सूचना पर कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त दाता निवासी 22 वर्षीय सत्तु उर्फ सत्यनारायण दरोगा के रूप में की। सत्तू के भाई राजू दरोगा ने रिपोर्ट दी। इसमें एक महिला पर हत्या का आरोप है। रिपोर्ट के अनुसार सत्तू व महिला में तीन-चार साल से अच्छा परिचय था। महिला ने कुछ दिन से बोलचाल बंद कर दी थी।

नाराज सत्तू ने बातचीत के लिए तालाब की पाल पर बुलाया जहां उसकी हत्या कर दी गई। महिला व युवक की पहचान महिला के पिता के कारोबार की वजह से हुई थी। पुलिस को घटना स्थल पर एक टूटा मोबाइल, शराब का एक खाली और भरा पव्वा और चूड़ियां मिली है। पुलिस ने भाई की रिपोर्ट पर महिला की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+