Bhilwara Video: स्कूली छात्रा के मामले ने पकड़ा तूल, दो पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर बरसाए पत्थर
राजस्थान के भीलवाड़ा के गांव लुहारिया में स्कूली छात्रा को कथित रूप से पानी में पेशाब मिलाकर पिलाने का मामला तूल पकड़ चुका है।
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडल पुलिस थाना इलाके के गांव लुहारिया में स्कूली छात्रा को पानी में पेशाब मिलाकर पिलाने के मामले में सोमवार को बवाल मच गया।
दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए और एक-दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर दोनों पक्षों को मौके से खदेड़ा। (VIDEO नीचे)

एएसपी घनश्याम शर्मा के अनुसार भीलवाड़ा जिले के गांव लुहारिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की एक छात्रा ने शुक्रवार को शिकायत दी कि वह बैग को स्कूल में रखकर लंच के लिए अपने घर गई थी।
पीछे से कुछ लड़कों ने बैग में रखी पानी की बोतल में पेशाब मिला दिया। उसके बैग में एक लव लेटर भी मिला, जिस पर आई लव यू लिखा हुआ था। छात्रा ने संस्था प्रधान से शिकायत की, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद समुदाय विशेष के लोगों ने एक पक्ष पर पथराव कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने हो गए और सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात करना पड़ा।
छात्रा के पिता ने कुछ छात्रों के खिलाफ भीलवाड़ा के मांडल पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। एएसपी घनश्याम शर्मा ने बताया कि पुलिस भी समुदाय विशेष के मोहल्ले में घुसने और पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
इधर, मामला सामने आने पर भीलवाड़ा डीईओ महावीर शर्मा व एडीईओ योगेश गोयल गांव लुहारिया पहुंचे। अधिकारियों से ग्रामीणों ने शिकायत की कि संस्था प्रधान व चार शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications