भीलवाड़ा कांस्टेबल हत्याकांड : हेयर ट्रांसप्लांट करवाकर डॉन से मजदूर बना राजू फौजी, पहले था CRPF जवान
भीलवाड़ा, 27 दिसम्बर। राजस्थान में भीलवाड़ा कांस्टेबल हत्याकांड के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आरोपी राजू फौजी को गिरफ्तार किया है। पुलिस एनकाउंटर के डर से इसने हेयर ट्रांसप्लांट करवा लिया था। कभी डॉन की तरह रहने वाला यह आरोपी मजदूर बनकर जिंदगी काट कर रहा था। इसे पुलिस एनकाउंटर ही नहीं बल्कि कैलाश मांजू से खतरा था।

ऑटोमेटिक गन से पुलिस जवान पर फायर
मामला ये था कि इसी साल 10-11 अप्रैल की रात को कोटड़ी पुलिस थाना इलाके में नाकाबंदी चल रही थी। इसी दौरान वाहन में सवार तस्कर राजू फौजी ने ऑटोमेटिक गन से पुलिस जवान औंकार रायका को गोली मार दी। घायल सिपाही ने भीलवाड़ा लाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

कच्चे रास्ते के सहारे रायला के निकट हाइवे पर जा पहुंचे
भीलवाड़ा के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने जिलेभर में नाकाबंदी करवाई तो करीब चार गाड़ियों में सवार तस्कर ग्रामीण इलाकों के कच्चे रास्ते के सहारे रायला के निकट हाइवे पर जा पहुंचे और रायला पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर फरार होने लगे। रायला, गुलाबपुरा और अन्य थाने की पुलिस ने उनका पीछा किया तो अंधाधुन फायरिंग पुलिस पर कर दी गई। इस दौरान एक गोली रायला थाने के जवान पवन चौधरी को लगी और उसकी भी मौत हो गई।

कार में सफर करने वाला तस्कर बाइक पर आ गया
इस पूरे घटनाक्रम को राजू फोजी और सुनील डूडी की गैंग ने अंजाम अपनी दहशत को बढ़ाने के लिए किया। 9 महीने को अथक मेहनत के दौरान पुलिस ने पहले उसके फाइनेंसर्स को रडार पर लिए। उसके नेटवर्क को कमजोर किया। राजू फौजी की हालत ऐसी कर दी कि लग्जरी कार में सफर करने वाला तस्कर बाइक पर आ गया।

हत्या के बाद छिपता रहा
पुलिस पिछले तीन महीने से उसके हर मूवमेंट पर नजर रख रही थी। हत्या के बाद वह यहां-वहां छिपता रहा। छिपने के सभी ठिकानों पर पुलिस ने अपना नेटवर्क खड़ा कर दिया। वह इतना मजबूर हो गया कि हेयर ट्रांसप्लांट करवा अपना हुलिया बदल दिया। अपने आप को मजदूरों जैसा बना लिया। छिपने के ठिकाने भी गाय-भैंस के तबेले और आबादी से दूर होते थे।

CRPF की नौकरी छोड़कर बना गुंडा
पुलिस इस मामले में राजू के कुछ साथियों को पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन राजू पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। आज उसे भी पकड़ लिया गया है। बता दें कि राजू फौजी जोधपुर के धवा गांव के पास डोली का रहने वाला है। वह पहले CRPF जवान था, लेकिन पैसे की चाह में वह CRPF छोड़कर अपराध की दुनिया में चला गया। वह तस्करी करने लगा। उसने जोधपुर के आसपास के इलाकों में अपनी गैंग बना ली। पुलिस ने आज राजू फौजी को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications