Assembly Election 2023: वो इकलौती कॉलोनी, जहां से वोटर राजस्‍थान-मध्‍य प्रदेश में एक साथ बनाएंगे सरकार

Bhawani Mandi railway station in Rajasthan anda Madhya Pradesh: राजस्‍थान के झालावाड़ की रेलवे कॉलोनी दो राज्‍यों में बंटी है। 17 नवंबर को मध्‍यम प्रदेश और शेष 25 नवंबर को राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में वोट डालेंगे।

Railway Colony Jhalawar in Two State: चुनाव आते ही राजस्‍थान के झालावाड़ जिले की एक रेलवे कॉलोनी फिर चर्चा में आ जाती है। वजह ये है कि यह कॉलोनी दो राज्‍यों राजस्‍थान व मध्‍य प्रदेश सीमा पर बसी है और दोनों राज्‍यों में इसका आधा-आधा हिस्‍सा है। ऐसे में इस बार विधानसभा चुनाव 2023 में यहां के मतदाता दो अलग-अलग जगहों पर मतदान करते नजर आएंगे।

दरअसल, राजस्‍थान व मध्‍य प्रदेश दोनों ही राज्‍यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। मध्‍य प्रदेश में 17 नवंबर व राजस्‍थान में 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। दोनों राज्‍यों के मतों की गणना अन्‍य तीन राज्‍य तेलंगाना, मिजोरम व छत्‍तीसगढ़ के साथ 3 दिसंबर को होगी।

Bhawani Mandi Railway Station Colony

दो राज्‍यों की सीमा पर बसा यह अजब-गजब रेलवे स्‍टेशन भवानीमंडी झालावाड़ है। यहां की रेलवे कॉलोनी राजस्‍थान-मध्‍य प्रदेश दोनों राज्‍यों में पड़ती है। यहां राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में डग सीट और मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भैसोदा मंडी सीट के लिए चुनाव हो रहे हैं।

मीडिया से बातचीत में भवानीमंडी रेलवे स्टेशन के स्‍टेशन मास्‍टर पद पर 20 साल सेवा देने रिटायर स्टेशन मास्टर रमेश गोचर बताते हैं कि वे मूलरूप से राजस्‍थान के खानपुरा के रहने वाले हैं। भवानी मंडी रेलवे स्टेशन पर मध्‍य प्रदेश की सीमा में स्थित रेलवे क्वार्टर मिला था, जिससे वे मध्यप्रदेश के निवासी हो गए हैं। वर्तमान में भैसोदामंडी में निजी निवास में रह रहे हैं। भवानी मंडी रेलवे स्टेशन के बीच राजस्थान व मध्यप्रदेश का बोर्ड लगा है।

रेलवे कॉलोनी की पार्षद सीमा यादव कहती हैं कि यह मध्‍य प्रदेश की नगर परिषद क्षेत्र में आती है। यहां एमपी के करीब 100 मतदाता निवास करते हैं। राजस्थान की भवानीमंडी नगरपालिका के पार्षद प्रदीप जैन कहते हैं कि भवानीमंडी रेलवे स्टेशन मार्ग पर प्रवेश करते ही रेलवे कॉलोनी के सीमाक्षेत्र का दो राज्यों में बंटवारा हो जाता है। रेलवे कांलोनी में भवानीमंडी नगरपालिका के करीब 60 से अधिक मतदाता हैं।

इंजन मध्‍य प्रदेश में, कोच लगते राजस्‍थान में

भवानीमंडी की रेलवे कॉलोनी के मतदाता ही नहीं बल्कि स्‍टेशन पर खड़ी दो ट्रेन दो राज्‍यों में बंट जाती है। मसलन कोटा की ओर जाने वाली ट्रेन जब भवानी रेलवे स्‍टेशन पर पहुंचती है तो इसका इंजन मध्यप्रदेश और गार्ड का कोच राजस्थान में होता है। वहीं, रेलवे स्‍टेशन भवानीमंडी पर टिकट बांटने वाला क्लर्क तो एमपी में बैठता है जबकि यात्री राजस्थान में खड़ा होकर टिकट लेता है। भवानीमंडी रेलवे स्टेशन का बुकिंग काउंटर एमपी के मंदसौर और स्टेशन का प्रवेश द्वार व वेटिंग रूम झालावाड़ जिले में आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+