Rajasthan: भरतपुर में दिनदहाड़े गैंगवार, हिस्ट्रीशीटर अजय झामरी की गोली मारकर हत्या
Bharatpur Ajay Jhamri News: राजस्थान के भरतपुर में बदमाशों ने आतंक मचा रखा है। हाल ही में भरतपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच 15 राउंड फायर कर कुलदीप जघीना की हत्या कर दी थी। वहीं अह रविवार को RD गर्ल्स कॉलेज के सामने हिस्ट्रीशीटर अजय झामरी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
भरतपुर शहर में रविवार को गैंगवार की बड़ी वारदात हुई, जिसमें हमलावरों ने हिस्ट्रीशीटर अजय झामरी को गोली मार दी।

चौराहे पर दिनदहाड़े मारी गोली
घटना के अनुसार रविवार को अटलबंध थाना इलाके में हीरा दास चौराहे के पास पांच-छह हमलावर शाम करीब पांच बजे दो बाइक पर सवार होकर आए, जिन्होंने आते ही वहां पहले से खड़े हिस्ट्रीशीटर अजय झामरी पर तीन राउंड फायर किए। फायरिंग में एक गोली अजय के सिर में लगी, जिसके बाद वह खून से लथपथ होकर मौके पर पर गिर पड़ा।
जानकारी के मुताबिक आरडी गर्ल्स कॉलेज के सामने हिस्ट्रीशीटर अजय पर फायरिंग की गई। हमलावरों ने अजय झामरी को तीन गोलियां मारी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर में नामजद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एक आरोपी पकड़ा, एक की तलाश जारी
हेमू पुत्र ईश्वर सिंह जाट निवासी बिनऊवा को थानाधिकारी थाना लखनपुर की टीम ने अलवर थानगाजी के पास से दबोचा है। जबकि दूसरे आरोपी तेजवीर की तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गोली मारने वाले तीनों युवक स्प्लेंडर बाइक से आए थे। उनमें से एक बदमाश ने अजय के सिर में गोली मारी।
झामरी गांव का रहने वाला था अजय
बता दें कि मृतक हिस्ट्रीशीटर अजय झामरी भरतपुर जिले के बयाना थाना इलाके में झामरी गांव का रहने वाला था। वह रविवार को पैदल ही हीरादास चौराहे से काली बगीची की तरफ जा रहा था। तभी उसपर फायरिंग हुई।












Click it and Unblock the Notifications