कोरोना के कारण राजस्थान के पूर्व मंत्री उज्बेकिस्तान में फंसे, वीडियो भेज लगाई वतन वापसी की गुहार
भरतपुर। राजस्थान के पूर्व मंत्री मदन मोहन सिंघल उज्बेकिस्तान के ताशकंद में फंस गए हैं। कोरोना वायरस के चलते फ्लाइट निरस्त होने के बाद वे अपने साथियों के साथ वहीं फंस गए हैं।
उन्होंने अपने साथियों के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करके सरकार से सकुशल वतन वापसी की गुहार लगाई है। खुद के साथ-साथ उन्होंने अन्य भारतीय नागरिकों के भी वहां फंसे होने की जानकारी दी है। दरअसल, भरतपुर निवासी मदन मोहन सिंघल जो राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री हैं। भरतपुर के कामा से विधायक रहे हैं। 12 मार्च को अपने हरियाणा के 8 सदस्यीय दल के साथ ताशकंद में कल्चरल स्टडी के लिए गए थे। वहां से उनको 20 मार्च को आना था, मगर इसी दौरान कोरोना वायरस के चलते ताशकंद में सभी फ्लाइट निरस्त कर दी है।
Recommended Video
ऐसे में पूर्व मंत्री के साथ-साथ कई लोग वहां फंस गए। सोशल मीडिया के जरिए वीडियो भेजकर इन्होंने बताया कि वे जिस होटल में ठहरे थे। उसका रिजर्वेशन भी ख़त्म हो गया है। राज्य व केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि हमारे साथ फंसे अन्य भारतीयों को जल्दी वापस इंडिया में लाया जाए।