Bharatpur : डॉ. सुदीप गुप्ता-रिसेप्शनिस्ट दीपा गुर्जर की लव स्टोरी ने खत्म की 4 जिंदगी, मर्डर का वीडियो वायरल

भरतपुर, 29 मई। राजस्थान के भरतपुर डॉक्टर सुदीप गुप्ता और उनके अस्पताल श्रीराम गुप्ता मेमोरियल अस्पताल की रिसेप्शनिस्ट रही दीपा गुर्जर की लव स्टोरी एक बार फिर चर्चा में है। वजह ये है कि डॉक्टर और रिसेप्शनिस्ट की प्रेम कहानी में भरतपुर 'बदलापुर' बन गया।

Recommended Video

    Bharatpur : डॉ. सुदीप गुप्ता-रिसेप्शनिस्ट दीपा गुर्जर की लव स्टोरी ने खत्म की 4 जिंदगी
    मां-बेटे के बाद पति पत्नी की हत्या

    मां-बेटे के बाद पति पत्नी की हत्या

    साल 2019 में दीपा गुर्जर और उसके मासूम बेटे शौर्य गुर्जर को जिंदा जला देने के बाद अब खुद डॉक्टर दंपती को अपनी जान गंवानी पड़ी है। दीपा गुर्जर के भाई ने डॉ. सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी सीमा गुप्ता को बीच सड़क गोलियां भून दिया गया।

     भरतपुर डॉक्टर दंपती हत्याकांड

    भरतपुर डॉक्टर दंपती हत्याकांड

    आईजी प्रसन्न कुमार खमेसरा के अनुसार भरतपुर के बहुचर्चित डॉ. दंपती हत्याकांड को 28 मई 2021 की शाम को शहर के नीम दा गेट इलाके में अंजाम दिया गया है। डॉक्टर दंपती की गोली मारकर हत्या करने वालों में डॉक्टर की सुदीप गुप्ता की प्रेमिका दीपा गुर्जर का भाई 23 वर्षीय अनुज भी शामिल है। जबकि दूसरा साथी धौलपुर का बदमाश है। आरोपियों की पहचान कर ली। जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा। अनुज ने बहन व भांजे की हत्या का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया है।

    डॉ. सुदीप गुप्ता व डॉ. सीमा गुप्ता के मर्डर का लाइव-सीन नंबर एक

    डॉ. सुदीप गुप्ता व डॉ. सीमा गुप्ता के मर्डर का लाइव-सीन नंबर एक

    भरतपुर के नामी डॉक्टर सुदीप गुप्ता व उनकी पत्नी सीमा गुप्ता का मर्डर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि डॉ. दंपती कार में सवार होकर काली की बगीची स्थित अपने क्लीनिक से हीरादास बस स्टैण्ड की जा रहे थे। सरकुलर रोड स्थित नीम दा गेट के पास बाइक सवार दो युवकों ने कार को ओवरटेक किया और बाइक आगे लगाकर कार रुकवाई।

    डॉ. सुदीप गुप्ता व डॉ. सीमा गुप्ता के मर्डर का लाइव-सीन नंबर दो

    डॉ. सुदीप गुप्ता व डॉ. सीमा गुप्ता के मर्डर का लाइव-सीन नंबर दो

    बाइक सवार युवकों ने अचानक ओवरटेक कर कार रुकवाई तो डॉक्टर ने वजह जानने के लिए कार का शीशा नीचे किया। इतने में बाइक सवार युवक भी कार के पास आए और गोलियां बरसानी शुरू कर दी। आरोपी महज 38 सेकंड में छह गोलियां चलाकर हत्या करके फरार हो गए।

    दीपा गुर्जर-शौर्य गुर्जर हत्याकांड

    दीपा गुर्जर-शौर्य गुर्जर हत्याकांड

    डॉक्टर सुदीप गुप्ता की प्रेमिका दीपा गुर्जर व दीपा के बेटे शौर्य गुर्जर को भरतपुर में 7 नवंबर 2019 को जिंदा जला दिया गया था। डॉ. सुदीप और दीपा गुर्जर के बीच अवैध संबंध थे। डॉक्टर ने दीपा को अपना विला रहने के लिए दे दिया था। डॉक्टर ने पत्नी को बता रखा था कि उसने अपना विला किसी महिला बैंक मैनेजर को किराए पर दिया है। सच्चाई पता चलते ही डॉ. सीमा और उसकी सास सुरेखा के साथ वहां पहुंची और विला में आग लगा दी, जिसमें जलने से दीपा व शौर्य की मौत हो गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+