भरतपुर हत्याकांड : फिल्मी स्टाइल में शुरू हुई थी डॉ. सुदीप व दीपा गुर्जर की प्रेम कहानी, पत्नी-भाई बने 'विलेन'
भरतपुर, 29 मई। राजस्थान के भरतपुर में इन दिनों डॉक्टर की लव स्टोरी और हत्या का मामला सुर्खियों में है। डॉक्टर सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी सीमा गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात को डॉ. सुदीप की प्रेमिका दीपा गुर्जर के भाई ने एक बदमाश के साथ मिलकर अंजाम दिया है।

डॉक्टर सुदीप गुप्ता और दीपा के बीच अवैध संबंध
दीपा गुर्जर और उसके मासूम बेटे शौर्य गुर्जर को साल 2019 में डॉ. सुदीप गुप्ता के घर में उनकी पत्नी ने जिंदा जला दिया था। दीपा उनके श्रीराम अस्पताल में रिसेप्शिनिस्ट की नौकरी करती थी। डॉक्टर सुदीप गुप्ता और दीपा के बीच अवैध संबंध थे। जिनकी भनक डॉ. गुप्ता की पत्नी को लग गई थी। इसके बाद डॉ. गुप्ता की पत्नी सीमा और दीपा का भाई अनुज इनकी लव स्टोरी में विलेन बने और चाचर लोगों की जान चली गई।

पत्नी ने ही रखा था नौकरी
बता दें कि दीपा गुर्जर मूलरूप से धौलपुर की रहने वाली थी। छह साल पहले उसका पति से अलगाव हो गया था। फिर अपने एक बेटे को लेकर दीपा भरतपुर आ गई। यहां भरतपुर की नामी डॉक्टर सीमा गुप्ता द्वारा संचालित श्रीराम अस्पताल में रिसेप्शिनिस्ट की नौकरी शुरू कर दी। सीमा ने दीपा को नौकरी पर रखा था।

लव स्टोरी का पता चला तो नौकरी से निकाला
डॉ. गुप्ता दंपती के अस्पताल दीपा गुर्जर रिसेप्शिनिस्ट की नौकरी करने लगती है तो उसकी डॉ. सीमा के पति डॉ. सुदीप से मेलजोल बढ़ गया। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। इनके बीच अवैध संबंध भी थे। इसकी भनक डॉ. सीमा गुप्ता को लगी तो उन्होंने दीपा को नौकरी से निकाल दिया।

डॉक्टर ने प्रेमिका को दिया विला
नौकरी से निकाले जाने के बाद डॉ. सुदीप ने भरतपुर की सूर्या सिटी जैसी पॉश कॉलोनी में स्थित अपना एक विला रहने को दे दिया। डॉ. सुदीप ने पत्नी को बताया कि उसने अपना विला एक महिला बैंक मैनेजर को किराए पर दिया। हकीकत पता लगने पर डॉ. सीमा व उसकी सास सुरेश सात नवंबर 2019 को अपने विला पर आई। गुस्से में आकर उसने दीपा व उसके छह साल बेटे शौर्य को रसोई घर में बंद कर दिया। फिर स्प्रिट डालकर आग लगा दी, जिससे दीपा व शौर्य की मौत हो गई।

बहन व भांजे की मौत बदला
दीपा गुर्जर व शौर्य को जिंदा जलाकर मारने के आरोप में डॉ. दंपती को जेल जाना पड़ा। जेल से बाहर आने के बाद दीपा का भाई अनुज इनसे बदला लेने की फिराक में थे। अनुज ने अपने मामा के लड़के महेश के साथ मिलकर डॉक्टर दंपती की हत्या की योजना बनाई। उनकी रैकी करना शुरू किया। 28 मई को शाम 5 बजे डॉक्टर दंपती अपनी कार से श्री राधा चौराहे की ओर जा रहे थे। इस दौरान नीम दा गेट के पास दो बदमाशों ने उनकी गाड़ी को बाइक आगे लगाकर रुकवाया। खुद बाइक से उतरे और कार में मौजूद डॉक्टर सुदीप व उनकी पत्नी सीमा को ताबड़तोड़ गोलियां मारने के बाद भाग निकले।












Click it and Unblock the Notifications