राजस्‍थान BJP को नया प्रदेशाध्यक्ष मिलने के बाद अब मंत्रिमंडल विस्‍तार की तैयारी, कौन बनेगा मंत्री?

Rajasthan Cabinet Expansion 2024: राजस्‍थान भाजपा को मदन राठौड़ के रूप में नया प्रदेशाध्‍यक्ष मिल गया है। अब राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा सरकार के मंत्रिमंडल विस्‍तार होना है। अभी राजस्‍थान विधानसभा में 7 अगस्‍त तक बजट चल रहा है। इसके बाद मंत्रिमंडल विस्‍तार की तैयारियों तेज होंगी।

खबर है कि राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्‍ली गए थे। सीएम ने दिल्‍ली यात्रा के दौरान मंत्रिमंडल विस्‍तार पर कई नेताओं से चर्चा की है। बजट सत्र खत्‍म होने के बाद अगस्‍त या सितंबर में मंत्रिमंडल में विस्‍तार हो सकता है। तीन से चार मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। इनमें वो मंत्री शामिल होना बताया जा रहा है, जिसके क्षेत्र में लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदर्शन अच्‍छा नहीं रहा।

Bhajanlal Sharma Government cabinet expansion

बता दें कि राजस्‍थान में विधानसभा की कुल 200 सीटें हैं। सीटों की कुल विधायकों के 15 प्रतिशत सदस्‍य मंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसे में 30 विधायक मंत्री बनते हैं। अभी सीएम समेत मंत्रियों के 24 पद भरे हुए हैं। छह मंत्री नए बनाए जा सकते हैं। एक मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पहले ही पद से इस्‍तीफा दे चुके हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का असर राजस्‍थान मंत्रिमंडल विस्‍तार पर देखने को मिल सकता है, क्‍योंकि साल 2014 और 2019 में भाजपा ने राजस्‍थान की सभी 25 सीटें जीती थी, मगर इस बार भाजपा सिर्फ 14 सीटों पर ही सिमट गई थी। 11 सीटें हाथ से निकल गईं।

भाजपा प्रदेश लीडरशिप कई बार यह कह भी चुका है कि लोकसभा चुनाव 2024 में जिन विधायकों के इलाके में अच्‍छा प्रदर्शन होगा, उन्‍हें मंत्री पद से नवाजा जाएगा। इसी तरह से लोकसभा चुनाव में खराब परिणाम देने वाले मंत्रियों से उनका पद छीना जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+