'म्हारो बेटा सीएम...'कहकर रो पड़ीं भजनलाल शर्मा की मां, पत्नी ने भी कह दी दिल की बात, देखें Video
Bhajanlal Sharma family: राजस्थान के सीएम की कुर्सी भजनलाल शर्मा को दी गई है। जिस वक्त रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम पद के लिए भजनलाल शर्मा का नाम पुकारा उस वक्त टीवी देख रही जनता समेत भाजपा के कई लोग चौंक गए क्योंकि भजनलाल शर्मा का नाम सीएम रेस में दूर-दूर तक नहीं था। भाजपा ने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री की गद्दी सौंपकर ब्राह्मण चेहरे पर बड़ा दांव खेला है।

भजनलाल को सीएम पद के लिए मनोनीत किए जाने पर उनके घरवाले भी हैरान रह गए। उनके मां-पिता और पत्नी को तो जैसे कानों पर भरोसा ही नहीं हो रहा था। अपने बेटे की इस बड़ी सफलता पर मां गोमती देवी की आंखें तो खुशी से छलछला उठीं और भावुक होते हुए वो बोलीं 'ये सब बंसी वाले की कृपा है, बेटे की मेहनत रंग लाई, ये सब मोदी जी का आशीर्वाद है।'
'कभी नहीं सोचा था कि बेटा सीएम बनेगा'
तो वहीं उनके पिता से जब पूछा गया कि 'क्या कभी आपने सोचा था कि उनका बेटा राज्य का सीएम बनेगा? तो इस पर उन्होंने कहा कि 'कभी सोचा नहीं था कि ऐसा होगा, ये तो भगवान ही जानते थे कि वो सीएम बनेगा।'
'अब आप मुख्यमंत्री की पत्नी यानी कि मिसेज सीएम हैं'
तो वहीं उनकी पत्नी गीता शर्मा ने मुस्कुराते हुए कहा कि 'सब बंसी वाले की कृपा है।' एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने उनसे जब कहा कि 'अब आप मुख्यमंत्री की पत्नी यानी कि मिसेज सीएम हैं तो इस पर गीता शर्मा शरमा गईं और कहा कि 'इसके लिए मैं जनता और पार्टी नेताओं का आभार जताती हूं।'
संघ और अमित शाह के बेहद करीबी हैं भजनलाल शर्मा
आपको बता दें कि संघ और अमित शाह के बेहद करीबी भजनलाल शर्मा मौजूदा दौर में राजस्थान में भाजपा के महामंत्री के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। इस बार के चुनाव में उन्होंने सांगानेर सीट पर बंपर जीत दर्ज की है।
'सरपंच की कुर्सी से सीएम की राजगद्दी तक'
आपको बता दें कि बीजेपी के इस तेजतर्रार नेता ने 27 साल की उम्र में अटारी गांव से सरपंच का चुनाव लड़ा था इसके बाद वो 2000 से 2005 तक अटारी के सरपंच रहे। यही नहीं 2010-2015 तक ये पंचायत समिति सदस्य भी रहे हैं।
कश्मीर मार्च में भजन लाल शर्मा ने अहम रोल प्ले किया था
इन्होंने साल 2014 से 2016 तक राजस्थान के बीजेपी के उपाध्यक्ष और 2016 से अब तक प्रदेश महामंत्री रहे हैं। 1990 के कश्मीर मार्च में भजन लाल शर्मा ने अहम रोल प्ले किया था तो वहीं 1992 में श्रीराम जन्मभूमी आंदोलन में ये जेल भी गए थे।












Click it and Unblock the Notifications