Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan: टाइगर सिटी सवाईमाधोपुर के शहरी इलाके में बढ़ रहे भालू के हमले, अब संत पर किया भालू ने हमला

Rajasthan: राजस्थान की टाइगर सिटी सवाई माधोपुर में वन्य जीवों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे है। आज एक भालू ने संत पर हमला कर दिया, जिसे गम्भीर हालत में अस्पताल लाया गया है।

दरअसल सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के भैरू दरवाजा के नजदीक स्थित दादूपंथी समाज की छतरी जमात आश्रम में बीती देर रात एक भालू ने दादूपंथी संत पर हमला कर दिया। भालू के हमले में 70 वर्षिय संत हितेश्वनान्द बुरी तरह से घायल हो गये । जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद घायल संत को गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया गया है। स्थानीय निवासी सत्यनारायण के मुताबिक संत हितेश्वनान्द पिछले 15 सालों से भैरू दरवाजा के नजदीक दादूपंथी समाज की छतरी जमात के आश्रम पर रह रहे है। बीती रात आश्रम की लाइट खराब होने के चलते संत आश्रम पर बनी छतरी में सो रहे थे।

bear-attacks-are-increasing-in-tiger-city-sawaimadhopur-a-bear-attacked-a-saint

इसी दौरान रात करीब साढ़े दस- ग्यारह बजे अचानक एक भालू रणथंभौर के जंगलों से निकलकर आश्रम में आ गया और छतरी में सो रहे संत हितेश्वनान्द पर हमला कर दिया। भालू के हमले में संत बुरी तरह से घायल हो गया ।

भालू द्वारा हमला करने पर संत के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाला कमल शर्मा और दिनेश स्वामी मौके पर पहुंचे और हल्ला मचाकर भालू को भगाया। भालू के हमले में संत के हाथ पैर और सिर में गहरी चोट आई है।

मौके पर पहुंचे दोनों पड़ोसियों ने संत को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से संत की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद संत को गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया।

गौरतलब है कि विगत तीन दिन में भालू के हमले की यह दूसरी घटना है। दो दिन पूर्व भी एक भालू ने जिला मुख्यालय के निमली रोड पर जिला अस्पताल के पीछे निमली खुर्द निवासी 50 वर्षिय पप्पू लाल योगी पर हमला कर घायल कर दिया था ।

पप्पू लाल अपनी नौकरी कर पैदल अपने घर लौट रहा था। भालू के हमले में पप्पू लाल भी बुरी तरह घायल हो गया था। जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया गया था।

पप्पू लाल योगी का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं बीती रात भालू ने संत हितेश्वनान्द पर हमला कर घायल कर दिया। संत को भी प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर किया गया है । जिला मुख्यालय पर बढ़ते भालू के हमलों से अब स्थानीय लोगों में भय व्याप्त होने लगा है ।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+