BBC IT Survey: 'बीबीसी को टारगेट करना गलत...' मोदी सरकार पर भड़के सीएम गहलोत

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि 'बीबीसी की क्रेडिबिलिटी पूरे विश्व में है, उसकी विश्वसनीयता असाधारण है और उसे 40 सालों से दर्शक पसंद कर रहे हैं।'

BBC IT Survey

Recommended Video

      BBC IT Raid: Modi Govt. पर भड़के CM Ashok Gehlot, बोले-BBC पर छापे क्यों मारे गए? | वनइंडिया हिंदी

      BBC IT Survey: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर हमला बोला है। मंगलवार को कोटा में मीडिया से बात करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि 'केंद्र सरकार केवल अपनी पैठ और पद का मिसयूज कर रही है, उसने जिस तरह से बीबीसी को टारगेट किया है, उसकी निंदा करता हूं, बीबीसी को टारगेट करने से पूरे विश्व में भारत की बदनामी हुई है। मोदी सरकार को स्पष्ट करना होगा कि आखिर बीबीसी के दफ्तरों में छापेमारी क्यों हुई है?'

      'मैं खुद 40 साल से BBC देख रहा हूं'

      उन्होंने आगे कहा कि 'बीबीसी की क्रेडिबिलिटी पूरे विश्व में है, उसकी विश्वसनीयता असाधारण है और उसे 40 सालों से दर्शक पसंद कर रहे हैं, मैं खुद चालीस सालों से बीबीसी देख रहा हूं, बीबीसी ने लोगों का भरोसा जीता है। इसलिए इस मामले में केंद्र सरकार को सफाई देनी ही होगी, उसके इस कदम से पूरे देश में खौफ का वातावरण है, लोग डरे हुए हैं, सरकार केवल अपनी मर्जी चला रही है। '

      कांग्रेस केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही है

      आपको बता दें कि आयकर विभाग ने मंगलवार को कथित टैक्स चोरी की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में सर्वे किया है, आईटी विभाग ने यह कार्रवाई कल सुबह करीब 11 बजे शुरू की थी जो कि कल देर रात तक चलती रही। जिसे लेकर विपक्ष भाजपा पर आरोप लगा रहा है क्योंकि उसने जानबूझकर ये एक्श्नन लिया है। दरअसल ये सर्वे बीबीसी की डाक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' को प्रतिबंध करने के बाद हुई है इसलिए कांग्रेस केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही है।

      देश में कानून सबसे ऊपर है: अनुराग ठाकुर

      तो वहीं कांग्रेस के सारे आरोपों को निराधार बताते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'विपक्ष फालतू में सीन क्रिएट करने की कोशिश कर रहा है, देश में कानून सबसे ऊपर है, आयकर विभाग समय-समय पर वहां पर सर्वे करती है जहां कुछ अनियमितताएं पाई जाती हैं, इसलिए वो दिल्ली और मुंबई के ऑफिसों में सर्वे कर रही है। इसमें केंद्र सरकार कहां बीच में आ गई। वो अपना काम कर रहे हैं। मुझे पता है कि जल्द ही आईटी विभाग उस सर्वेक्षण के बारे में ब्योरा साझा करेगा, जो उसने दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में किया है।'

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+