'दिमाग से भूत निकाल देना, रगड़ कर रख दूंगा', भरी बैठक में बरसे MLA Ravinder Bhati, जानें क्यों आया गुस्सा?
MLA Ravindra Singh Bhati: राजस्थान में एक 26 साल का युवा निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी जमकर चर्चाओं में हैं। पहले अपने चुनाव लड़ने से लेकर जीत तक और अब जब विधायक बन गए तो अपने काम करने के तरीके को लेकर जमकर सुर्खियों में हैं।
बाड़मेर की शिव विधानसभा से विधायक रविंद्र भाटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बैठक के दौरान अधिकारियों की सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कह रहे हैं कि "दिमाग में कोई भूत है, तो निकाल देना... रगड़ दूंगा"

मीटिंग के दौरान भड़कें रविंद्र सिंह भाटी
दरअसल, पूरा मामला लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आचार संहिता लगने से पहले बाड़मेर जिले में आगामी वित्तीय साल के लिए पंचायती राज व नगर निकाय की साधारण मीटिंग का है, जब रामसर समिति की बजट साधारण मीटिंग में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का पारा गर्म हो गया और उन्होंने मौजूद अधिकारियों की खूब क्लास ली।
पूरा मामला पहले की मीटिंग से जुड़ा हुआ है। हुआ यूं कि पहले मीटिंग में आए जनप्रतिनिधियों को बाहर निकालने पर विधायक रविंद्र सिंह भाटी गर्मा गए। और उन्होंने कहा कि ऐसा दुर्व्यवहार नहीं चलेगा।

गुरुवार को रामसर पंचायत में हुई बैठक में का समय 2 बजे का और बैठक 3 बजे शुरू हुई, जिसके बाद बैठक में पहुंचे विधायक ने अधिकारियों से कहा कि मीटिंग शुरू करने का अधिकार प्रधान के पास है, किसी पंचायत समिति सदस्य के पास नहीं।
इसके बाद गुस्से में विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने अधिकारियों को हड़काते हुए कहा कि अगर किसी के दिमाग में भूत है तो उसे निकाल देना। वरना मुझे भूत निकालने आते हैं और निकालकर आया हूं। इसके बाद भाटी ने सख्त लहजे में कहा कि अभी तक क्या सिस्टम था, कैसा था, वो सब खत्म। अब नए तरीके से काम करना होगा।
विधायक यही नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि मैं यहां मजबूती से पहुंचा हूं अभी मुश्किल से दो महीने हुए हैं।पांच साल पूरे पड़े हैं, रगड़कर रख दूंगा।












Click it and Unblock the Notifications