पीराराम बाड़मेर : एलओसी पर राजस्थान का सपूत शहीद, भयंकर बर्फबारी के बीच कर रहे थे सरहद की रक्षा

बाड़मेर। हिन्दुस्तान की सरहद की रक्षा करते हुए राजस्थान का एक सपूत के शहीद होने की खबर आई है। शहीद पीराराम राजस्थान के बाड़मेर बाछड़ाऊ के रहने वाले थे।

Barmer Jawan piraram martyred in tangdhar Jammu kashmir

जानकारी के अनुसार राजस्थान के बाड़मेर जिले के गांव बाछड़ाऊ के पीराराम 8 जाट रेजिमेंट में तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर में सबसे दुर्गम जगहों में से तंगधार में एलओसी पर थी। खबर है कि तंगधार में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन में पीराराम शहीद हुए हैं। उनकी पार्थिव देह शनिवार देर शाम या रविवार सुबह बाड़मेर पहुंच सकती है।

पीराराम ने 2010 में ज्वाइन की इंडियन आर्मी

बाड़मेर के बाड़मेर के बाछड़ाऊ गांव के 30 वर्षीय लाल पीराराम पुत्र बगताराम थोरी शहीद हो गए। 8 जाट रेजिमेंट में तैनात पीराराम ने वर्ष 2010 में सेना ज्वाइन की थी और फिलहाल कश्मीर के तंगधार में एलओसी पर पोस्टिंग थी। पिछले एक माह से तंगधार सहित उत्तरी ग्लेशियर इलाके में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। बताया जा रहा है कि इस दौरान भारी हिमस्खलन से पीराराम शहीद हो गए। हालांकि इसको लेकर विभागीय स्तर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों का कहना है कि शनिवार शाम या रविवार सुबह तक शहीद की पार्थिव देह बाड़मेर पहुंचेगी।

पीराराम का बड़ा भाई भी सेना में

2011 में पीराराम की शादी हो गई। दो बच्चे हैं, इनके नाम मनोज व पौरुष है। पीराराम ने 12 वीं तक की शिक्षा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनावड़ा से 2008 में की थी। पीराराम की शादी हीराराम पुत्र चीमाराम जाखड़ की पुत्री भंवरी के साथ हुई थी। भंवरी 10वीं पास है और फिलहाल गृहिणी है। पीराराम के पिता बगताराम रिटायर्ड बैंक कर्मचारी है। पीराराम समेत कुल चार भाई है। बड़ा भाई हनुमान भी सेना में भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+