'यो राजस्‍थान है प्रधान': हाईटेंशन विद्युत टावर के नीचे से निकाल दी सड़क, लोग बोले-'तारों पर बना दो ओवरब्रिज'

'यो राजस्‍थान है प्रधान' वाला डायलॉग इन दिनों भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर राजस्‍थान में बाड़मेर से गुजर रहे नेशनल हाईवे 68 पर सटीक बैठ रहा है। क्‍योंकि बिजली के तारों के नीचे तो सड़क निर्माण हर कहीं होता रहता है, मगर यहां हाईटेंशन विद्युत टावर के नीचे से ही हाईवे निकाल दिया।

मामला बाड़मेर-जैसलमेर जिले के जोड़ने वालो राष्‍ट्रीय राजमार्ग 68 का है, जो कूरड़ी-जालीपा के बीच विद्युत निगम के हाईटेंशन तारों के टावर के नीचे से निकला है और टावर सड़क के बीचोंबीच खड़ा है।

Barmer-Jaisalmer Highway 68

सड़क पर खड़े इस विद्युत टावर की तस्‍वीरें व वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। लोग तो मजाक में यहां तक कह रहे कि 'नीचे सर्विस लाइन रोड है। तारों के ऊपर से ओवरब्रिज बनाना बाकि है।'

Recommended Video

    हाईटेंशन विद्युत टावर के नीचे से निकाल दिया नेशनल हाईवे, लोग बोले-'तारों पर बना दो

    अब कूरड़ी-जालीपा में नेशनल हाईवे 68 पर गुजरने वाले वाहन चालकों को हाईवे के बीचों-बीच हाईटेंशन विद्युत टावर होने के कारण हर वक्‍त हादसे का डर सताता रहता है।

    मीडिया की खबरों के अनुसार बिजली विभाग के अभियंताओं के अनुसार हाईटेंशन विद्युत लाइन को हटाने के लिए आवेदन भेजा गया है। संबंधित विभाग से अप्रूवल आने के बाद शटडाउन लेने के बाद इन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

    फिलहाल टावर के नीचे चार लेन का यह हाईवे निकल चुका है। हालांकि इसके दोनों साइड को ब्लॉक कर दिया गया है, ताकि साइड से वाहनों का आवागमन हो सके।

    कहते हैं कि इस हाईवे को पहले भी ब्लॉक किया गया था, लेकिन किसी ने हटा दिया था। ऐसा फिर से कर दिया गया है। करीब 15-20 दिन में विद्युत प्रसारण की ओर से अप्रूवल आने के बाद विद्युत की हाईटेंशन तारों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+