Barmer Accident Video : आमने-सामने की भिड़ंत के बाद बस व ट्रक में लगी आग, 11 लोग जिंदा जले
बाड़मेर, 10 नवंबर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में पचपदरा के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों की संख्या बढ़ने आशंका है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मरने वाले के आश्रितों को दो दो लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है।
Recommended Video

11 लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार बाड़मेर के पचपदरा के पास बस व ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसके बाद वाहनों में आ लग गई और यात्री बस में फंस गए। 11 लोगों की मौत हुई है।

सीएम ने दिए मदद के लिए निर्देश
आस-पास के लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकाला गया, मगर कई लोग वाहनों में ही जिंदा जल गए। सीएम अशोक गहलोत ने बाड़मेर जिला कलेक्टर को राहत एवं बचाव कार्यों व घायलों का इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

25 यात्री बस में फंस गए
हादसा पचपदरा के भांडियावास रोड पर संस्कार स्कूल के पास बस व ट्रेलर में हुआ है। बस में सवार 25 यात्री आग से घिर गए, जिन्हें बाहर निकालकर नाहटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बालातरा से जोधपुर जा रही थी बस
बता दें कि एक निजी बस बालोतरा से जोधपुर की तरफ जा रही थी। इस दौरान भांडी आवास के पास सामने से आ रहे टेलर से बस की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों में आग लग गई और जिसमें 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

आस-पास के लोगों ने भी की मदद
वहींं, आग लगने के बाद कई लोगों को आसपास के लोगों ने बस से बाहर निकाल दिया था, लेकिन काफी लोग बस के अंदर ही जिंदा जल गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर व एसपी मौके पर पहुंचे।

संभागीय आयुक्त भी मौके पर पहुंचे
पास ही में प्रशासन गांवों के संग चल रहे शिविर में भाग लेने पहुंचे संभागीय आयुक्त तथा प्रभारी मंत्री सुखराम बिश्नोई भी घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद बालोतरा के नाका अस्पताल पहुंचकर घायलों का सुचारू इलाज करवाने को लेकर चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए।
हाईवे पर लगा जाम
फिलहाल हाइवे पर दोनों तरफ बड़ा जाम लग गया है। वहीं, पुलिस जाम को खुलवाने में जुटी हुई है। आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियों ने बड़ी मुश्किल पर आग पर काबू पाया।
सीएम ने जताया दुख
वहीं इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्यपाल पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान के राजस्व मंत्री सहित कई जनप्रतिनिधियों ने ट्वीट कर संवेदना जताई है। इस हादसे में घायल हुए तीन से चार लोगों को जोधपुर भी रेफर किया गया है।

पीएम मोदी ने आर्थिक मदद की घोषणा की
बाड़मेर एक्सीडेंट को लेकर पीएम मोदी ने घोषणा कि राजस्थान में बाड़मेर-जोधपुर राजमार्ग पर दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ की ओर से प्रत्येक को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications