देवउठनी एकादशी पर रही शादियों की धूम, बैलगाड़ी पर सवार होकर आई बारात का वीडियो वायरल
भीलवाड़ा। जहां आधुनिक चमक-दमक में लाखों रुपए लोग शादियों में खर्च कर रहे हैं। वहीं, भीलवाड़ा के ग्राम पांसल के एक परिवार ने परम्परागत तरीके से शादी कर अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाते हुए गोवंश और पर्यावरण सरंक्षण के साथ ही कोरोना संक्रमण से बचने का संदेश दिया है।
Recommended Video

जानकारी के अनुसार पांसल निवासी रामेश्वर माली के बेटे चांदकरण का देवउठनी एकादशी के शुभ मुहूर्त में सरकारी गाइडलाइन के तहत विवाह भीलवाड़ा के आजाद नगर निवासी भंवर माली की बेटी अनुराधा से तय हुआ।

दूल्हे के भाई अमरचंद माली ने बताया कि कोरेाना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भीलवाड़ा में हाल ही में रात्रिकालीन कर्फ्यू भी लागू किया गया है। ऐसे में यदि बसों में बारात लाई जाती तो शायद गाइडलाइन की पालना नहीं हो पाती। इसलिए हमारे परिवार ने बस, कार व जीप की बजाय बैलगाड़ी से बारात ले जाने का फैसला किया।












Click it and Unblock the Notifications