बांसवाड़ा लोकसभा सीट: ऊंट की वजह से 'बाप' की टेंशन में, राजकुमार रोत का नामांकन क्यों हो सकता है रद्द?
Rajkumar Roat Banswara Rajasthan: राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा-कांग्रेस व बसपा ही नहीं बल्कि भारत आदिवासी पार्टी (बाप) ने भी अपने दम पर ताल ठोक रखी है। बाप प्रत्याशी राजकुमार रोत बांसवाड़ा सीट से प्रत्याशी हैं।
बांसवाड़ा ने ऊंट ने राजकुमार रोत व भारत आदिवासी पार्टी दोनों को टेंशन में ला दिया है। रोत का नामांकन पत्र निरस्त करवाए जाने की मांग की जा रही है। चुनाव आयोग ने भी रोत को नोटिस जारी किया है।

दरअसल, राजकुमार रोत ने 2 अप्रैल को बांसवाड़ा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया था। वे नामांकन रैली में ऊंट पर सवार होकर आए थे। परंपरागत परिधान पहनकर रोत ने बांसवाड़ा शहर में कॉलेज मैदान से कलेक्ट्रेट तक तक नामांकन रैली निकाली थी। इस दौरान करीब दो किलोमीटर तक ऊंट की सवारी की।
बांसवाड़ा लोकसभा चुनाव रिटर्निंग अधिकारी इंद्रजीत यादव के अनुसार किसी प्रत्याशी द्वारा ऊंट पर बैठकर रैली निकालना डिस्प्ले ऑफ एनिमल इन रोड शो नियम का उल्लंघन है। भाजपा की ओर से भी शिकायत की गई है कि रोत का नामांकन पत्र निरस्त किया जाए।
उधर, ऊंट पर बैठकर रैली निकालना पशु क्रूरता की श्रेणी में आता है। इस पर चुनाव आयोग ने भी राजकुमार रोत को नोटिस जारी किया है। निर्वाचन अधिकारी से शिकायत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष लाभचंद पटेल ने भारतीय आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार रोत का नामांकन पत्र निरस्त करने की मांग की है।

भाजपा नेता पटेल ने आरोप लगाया कि भारत आदिवासी पार्टी प्रत्याशी राजकुमार रोत ने भीषण गर्मी में ऊंट पर सवारी करके न केवल पशु क्रूरता की है, बल्कि आचार संहिता का उल्लंघन भी किया है। बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र से बीएपी प्रत्याशी राजकुमार का नामांकन निरस्त कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
बांसवाड़ा सीट पर प्रत्याशी
भाजपा-महेंद्रजीत सिंह मालवीय
कांग्रेस-अरिवंद डामोर
बीएपी-राजकुमार रोत
बांसवाड़ा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला
लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की बांसवाड़ा सीट भी हॉट सीट है। यहां पर महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन की और लोकसभा चुनाव में टिकट भी ले आए। एसटी श्रेणी सीट से बीएपी ने राजकुमार रोत को उतारा है, जो चोरासी विधानसभा से विधायक भी हैं। बांसवाड़ा में कांग्रेस और बीएपी के बीच गठबंधन की चर्चा थी, मगर कांग्रेस ने गठबंधन करने की बजाय अपने उम्मीदवार अरविंद डामोर को मैदान को मैदान में उतार दिया।












Click it and Unblock the Notifications