Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Banswara Seat: क्‍या कांग्रेस ने 'बाप' के सामने नहीं टेके घुटने, बांसवाड़ा में उतार दिया उम्‍मीदवार

Cangress With BAP Candidate in Banswara: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान में 25 सीटों पर खाता खोलने के लिए कांग्रेस हर संभव दांव लगा रही है। बांसवाड़ा में कांग्रेस ने 3 अप्रैल तक अपना उम्‍मीदवार नहीं उतारा।

राजस्‍थान की बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने नागौर व सीकर की तर्ज पर अन्‍य दल के साथ गठबंधन की चर्चा है। बांसवाड़ा में कांग्रेस द्वारा भारत आदिवासी पार्टी (बाप) को समर्थन की चर्चा रही।

BAP candidate Rajkumar Roat Vs BJP Mahendrajeet singh Malviya

बांसवाड़ा में भारत आदिवासी पार्टी ने चोरासी सीट से विधायक राजकुमार रोत व भाजपा ने महेंद्रजीत सिंह मालवीय को टिकट दिया है। राजकुमार रोत ने कांग्रेस से बांसवाड़ा सीट छोड़ दी। इसी तरह से नागौर में आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल व सीकर में सीपीआईएम के अमराराम के लिए छोड़ी थी।

बुधवार को राजकुमार रात ऊंट पर सवार होकर नामांकन पत्र दाखिल करने निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। एक निर्दलीय व दूसरा बीएपी प्रत्‍याशी के रूप में पर्चा भरा है। गुरुवार को महेंद्रजीत सिंह मालवीय पर्चा भरेंगे। उधर, कांग्रेस प्रत्‍याशी के रूप में अरविन्द सीता डामोर ARVIND SITA DAMOR) ने पर्चा भरा है।

BAP candidate Rajkumar Roat Vs BJP Mahendrajeet singh Malviya

चर्चा रही कि राजकुमार रोत को कांग्रेस ने पूरी तरह से अपना समर्थन दिया है। इसकी एक बानगी राजकुमार रोत की नामांकन रैली में भी देखने को मिली। रोत के साथ अशोक गहलोत सरकार में जनजाति मंत्री रहे अर्जुन बामनिया के बेटे उप जिला प्रमुख विकास बामनिया, कांग्रेस एमएलए रमिला खड़िया के बेटे व यूथ कांग्रेस के जिलाध्‍यक्ष रोहित खड़िया समेत कांग्रेस ब्‍लॉक अध्‍यक्ष आदि प्रमुख नेता भी थे।

हालांकि 4 अप्रैल की दोपहर को राजकुमार रोत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट पर भारत आदिवासी पार्टी को समर्थन करते हुए अगर इंडिया गठबंधन में कांग्रेस सीट को छोड़ती है तो हम और यहां के समस्‍त रहवासी कांग्रेस आलाकमान के आभारी रहेंगे।

उल्‍लेखनीय है कि भारत आदिवासी पार्टी के राजस्‍थान में तीन विधायक हैं। राजकुमार रोत चौरासी सीट से दूसरी बार विधायक बने हैं। अब लोकसभा चुनाव 2024 में बांसवाड़ा से भाग्‍य आजमा रहे हैं। वहीं, भाजपा उम्‍मीदवार महेंद्रजीत सिंह मालवीय बांसवाड़ा की बागीदौरा सीट से कांग्रेस विधायक बने थे। कांग्रेस छोड़ भाजपा में आ गए और लोकसभा चुनाव 2024 में उम्‍मीदवार हैं।

Rajkumar Roat Vs Mahendrajeet singh Malviya

कौन हैं राजकुमार रोत? (Whoi is Rajkumar Roat BAP Congress candidate Banswara)

  • राजकुमार रोत का जन्‍म 26 जून 1992 को डूंगरपुर में हुआ। ये भील आदिवासी समुदाय से हैं।
  • राजकुमार रोत ने भारतीय ट्राइबल पार्टी छोड़ने के बाद 2023 में भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) की स्थापना की।
  • राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में राजकुमार रोत ने 69,166 वोटों से जीत हासिल की थी।
  • इससे पहले साल 2018 के विधानसभा चुनाव में राजकुमार रोत सबसे कम उम्र के विधायक चुने गए थे। तब बीटीपी में थे। अब बीएपी में हैं।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+