Rajasthan News: बाबा ने ठानी, अब नहीं चलेगी मनमानी, जानिए आगे क्या है किरोड़ी लाल मीणा का प्लान
Rajasthan News: राजस्थान में भजन लाल शर्मा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। किरोड़ी लाल मीणा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। बाबा के नाम से मशहूर किरोड़ी लाल मीणा ने लोकसभा चुनाव से पहले ही परिणामों को लेकर इस्तीफे का एलान कर दिया था। परिणाम आने के बाद कई दिनों तक उनके इस्तीफे को लेकर चर्चा रही। आखिरकार बाबा ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को अपना इस्तीफा सौंप ही दिया। अब जयपुर से लेकर दिल्ली तक उनके इस्तीफे को लेकर माथापच्ची चल रही है। लगता है किरोड़ी लाल मीणा ने कुछ और ही ठान रखी है।
बाबा का पद से मोह भंग
कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे के बाद कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। उनके इस्तीफे के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किरोड़ी मीणा को दिल्ली तलब किया है। मुलाकात के दौरान जेपी नड्डा ने किरोड़ी लाल मीणा को इस्तीफा वापस लेने के निर्देश दिए। इस पर उन्होंने 10 दिन का समय मांगा। चर्चा है कि इस दौरान उन्हें राज्यपाल बनने का भी संकेत दिया गया। लेकिन लगता है बाबा का पद का मोह भंग हो चुका है। बाबा ने जयपुर आकर साफ संकेत दे दिए हैं कि वह राजस्थान में ही रहकर काम करेंगे।

राजस्थान की सियासत गर्म
भजन लाल शर्मा की सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे के बाद राजस्थान की सियासत गर्म हो गई है। अब प्रदेश में सरकार की स्थिरता को लेकर कई तरह के प्रयास लगाए जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पहले ही पार्टी से नाराज होकर दूरी बना रखी है। इसके बाद किरोड़ी लाल मीणा की नाराजगी सरकार के लिए भारी पड़ सकती है। चर्चा है कि वसुंधरा खेमे के कुछ नेता भी किरोड़ी लाल मीणा के संपर्क में है।
किरोड़ी लाल मीणा ने क्यों दिया इस्तीफा
पार्टी के वरिष्ठ नेता और काबिना मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा ने इस्तीफा क्यों दिया। इसे भी लेकर कई तरह के प्रयास लगाए जा रहे हैं। बाबा आदिवासी समुदाय के पूर्वी राजस्थान पर गहरी पकड़ रखने वाले नेता हैं। राजनीति के जानकार बताते हैं कि उन्हें उनकी काबिलियत के मुताबिक पद नहीं दिया गया था। इस वजह से उनकी नाराजगी है। जबकि खुद किरोड़ी लाल मीणा कहते हैं कि वह लोकसभा चुनाव में पार्टी को अपेक्षा के मुताबिक परिणाम नहीं दिलवा पाए। इस वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया है। उनके इस्तीफा देने की वजह को लेकर कई तरह की चर्चाएं बाजार में चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications