Ayodhya Special Trains: राजस्‍थान में इन 6 जगहों चलेंगी अयोध्‍या स्‍पेशल 15 ट्रेनें, जानिए कितना किराया लगेगा?

Ayodhya Special Trains List: अयोध्‍या में भगवान श्रीराम के भव्‍य मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को हो रहा है। देशभर से बड़ी संख्‍या में राम भक्‍तों ने रामलला प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह में शामिल होने की तैयारियां शुरू कर दी है। ऐसे में भारतीय रेलवे में भी खासे इंतजाम किए हैं।

उत्‍तर पश्चिम रेलवे ने राजस्‍थान में छह जगहों से अयोध्‍या स्‍पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय है। ये ट्रेन जयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर और जोधपुर से संचालित होंगी।

Ayodhya Special 15 trains

राजस्‍थान से अध्‍योया स्‍पेशल ट्रेनों का संचालन 15 जनवरी से होगा। इन ट्रेनों को दो श्रेणी में बांटा गया है। पहली श्रेणी में शामिल ट्रेनें 15 से 25 जनवरी तक संचालित होंगी। इनमें से ज्यादातर ट्रेनों के एक या दो फेरे संचालित होंगे। दूसरी श्रेणी में शामिल 7 ट्रेनें अप्रेल के शुरुआत तक दौड़ेंगी।

खास बात है कि अयोध्या स्पेशल की बुकिंग भी सामान्‍य ट्रेनों की तरह ही होगी, मगर अन्य ट्रेनों की तुलना में इनका किराया ज्यादा होगा। करीब 30 फीसदी किराया अतिरिक्‍त देना होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि रेलवे बोर्ड को शिड्यूल बनाकर भेजा दिया गया है। जल्द ही किराया सूची और ट्रेनों का शिड्यूल जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद यात्री ट्रेनों में रिजर्वेशन करवा सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+