अलवर: 6 साल की बच्ची का गला काटा और हाथ-पैर बांधकर खेत में पटका

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के शेखपुर पुलिस थाना इलाके के गांव सलारपुर के जंगल में छह साल की नाबालिग बच्ची की हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है।

alwar News

नाबालिग की दादी वीरमती मेघवाल ने बताया कि उसकी पोती 6 वर्षीय रिंकी का किसी ने धारदार हथियार से गला काटकर व हाथ पैर बांधकर खेत में पटक दिया। ग्रामीणों ने बच्ची को लहूलुहान हालत में देख परिजनों को जानकारी दी। बच्ची की हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उसके हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे।

गले से खून बह रहा था। उसे उपचार के लिए तिजारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। बच्ची की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलवर के लिए रैफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार की सूचना पर पहुंचे एएसआई ब्रह्म प्रकाश अस्पताल में पहुंचे। जहां पीड़िता से घटना की जानकारी ली। उधर, डीएसपी कुशाल सिंह का कहना है कि टीम भेजकर मामले की जांच की जा रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कोई बयान नहीं दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार इस वारदात में पड़ोसियों के हाथ बताया जा रहा। दरअसल, यह बच्ची दरवाजा खुलवाने के लिए बार बार कुंडी बजा रही थी, जिससे गुस्साए पड़ोसी ने यह वारदात की। पुलिस अभी इस मामले में साक्ष्य जुटा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+