ATS ने किया सेना में भर्ती के नाम पर फर्जीवाड़े का भंड़ाफोड़, 1.79 करोड़ के साथ 4 गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एटीएस-एसओजी उमेश मिश्रा ने इस कार्रवाई की जानकारी दी है।
जयपुर। राजस्थान के जयपुर में सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से मोटी रकम एंठने वाले एक गिरोह का आतंकवाद निरोधक इकाई (एटीएस) ने पर्दाफाश करते हुए, इससे जुड़े लोगों को मोटी रकम के साथ गिरफ्तार किया है। ये गिरोह बड़े स्तर नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहा था।


बड़े बैग में भरे मिले रुपए
राजस्थान पुलिस की आतंकवाद निरोधक इकाई एटीएस ने जयपुर में इस गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब रेड डाली तो इनके पास एक बड़े बैग में रुपए भरे हुए मिले। पुलिस के मुताबिक, 4 लोगों को गिरफ्तार किए जाने के साथ-साथ, 1 करोड़ 79 लाख रूपये की रकम भी जब्त की गई है।

बीकानेर से मिला पुलिस को सुराग
राजस्थान पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एटीएस-एसओजी उमेश मिश्रा ने इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एटीएस ने बीकानेर से अर्जुन सिंह नाम के युवक से पूछताछ की थी, जिसने इस गिरोह के बारे में बताया था। जिसके बाद एटीएस ने इस गिरोह को पकड़ा।

तलाशी में मिले 1 करोड़ 79 लाख
पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपियों में से एक नंद सिंह राठौड़ के घर जब पुलिस ने तलाशी ली तो एक सूटकेस में 1 करोड़ 79 लाख रूपये की नकदी मिली। इस नकदी के बारे में वो कोई सही जवाब ना दे सका, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

सेना में संबंध तलाश रही पुलिस
पुलिस जांच कर रही है कि आरोपियों के सेना से जुड़े किसी अधिकारी से तो कोई संबंध नहीं है। साथ ही भर्ती करवाने के नाम पर ठगी कर रहे इन लोगों के रसूखदारों लोगों से संबंधों को भी पुलिस तलाश रही है।












Click it and Unblock the Notifications