राजस्थान के टोंक में बच्चों के टीका लगाते समय एएनएम ने अचानक तोड़ा दम
टोंक, 6 अगस्त। राजस्थान के टाेंक जिले से हर किसी को चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक एएनएम की मौत उस वक्त हुई है जब वो बच्चों के टीके लगा रही थीं।

हुआ यूं कि टोंक जिले के देवली के पास बोयड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को बच्चों के रूटीन टीकाकरण हो रहा था। दोपहर को एएनएम 52 वर्षीय लता बाकोटिया केंद्र पर बच्चों के टीका लगा रही थीं।
इसी दौरान वे अचानक कुर्सी से नीचे गिर गई। वहां मौजूद टीचर शिशुपाल व अन्य स्टाफकर्मी उन्हें तुरंत देवली शहर के अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मीडिया से बातचीत में बीसीएमएचओ डॉ. राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि एएनएम लता की मौत की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भिजवाई है।
बता दें कि मुकेश सेन की पत्नी एएनएम लता ने कोरोना महामारी के दौरान फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में लोगों की खूब सेवा की थीं। खुद भी कोरोना पॉजिटिव हो गई थींं। कोरोना को मात देने के बाद अब उनकी अचानक मौत से हर कोई स्तबध है।












Click it and Unblock the Notifications