Anil Sharma MLA Sardarshahar : अनिल शर्मा का पालिकाध्यक्ष से सरदारशहर विधायक बनने तक का सफर
सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा तीन दशक से राजनीति में सक्रिय हैं। अब अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। खुद भंवर लाल शर्मा सात बार विधायक रहे थे।
Anil Kumar Sharma MLA Sardarshahar Rajasthan By-Election 2022 Result : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले सरदारशहर उपचुनाव 2022 में कांग्रेस के हिस्से जीत आई। मास्टर भंवरलाल शर्मा के निधन की वजह से खाली हुई सरदारशहर सीट पर अनिल शर्मा ने 26 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की है। अनिल शर्मा कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे भंवर लाल शर्मा के बेटे हैं।

पिता भंवरलाल शर्मा की राजनीतिक विरासत को बढ़ा रहे आगे
सरदारशहर के नए विधायक अनिल शर्मा राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं। करीब तीन दशक से राजनीति में सक्रिय हैं। अब अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। खुद भंवर लाल शर्मा सात बार विधायक रहे थे। 9 अक्टूबर 2022 को 77 साल की उम्र में भंवर लाल शर्मा का निधन हो गया था।

सरदारशहर उपचुनाव 2022 परिणाम
1 अनिल कुमार शर्मा कांग्रेस - 91357 वोट
2 अशोक कुमार पिंचा भाजपा - 64505 वोट
3 लालचंद मूंड आरएलपी - 46753 वोट
4 सांवरमल मेघवाल सीपीआईएम - 2061 वोट
5 प्रमाणा राम आईपीजीपी - 928 वोट
6 उमेश साहू निर्दलीय - 331 वोट
7 प्रेम सिंह निर्दलीय- 181 वोट
8 विजयपाल सिंह निर्दलीय - 311 वोट
9 सुभाष चंद्र निर्दलीय - 965 वोट
10 सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित निर्दलीय - 646 वोट
11 नोटा - 1776 वोट

सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा का राजनीतिक कॅरियर
- सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा साल 1995 से 2000 तक सरदारशहर नगरपालिका के चेयरमैन रहे।
- साल 2000 से लेकर साल 2018 तक अनिल शर्मा सरदारशहर कांग्रेस ब्लॉक के अध्यक्ष रहे।
- वर्ष 2018 से लेकर वर्ष 2022 तक अनिल शर्मा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शहरी निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे।
- राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में राजस्थान राज्य आर्थिक पिछड़ा वर्ग बोर्ड (EWS) का चैयरमेन बने। राज्यमंत्री का दर्जा भी प्राप्त।
- सरदारशहर एमएलए अनिल शर्मा वर्ष 2022 में पीसीसी सदस्य निर्वाचित हुए।

सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा की जीवनी
- नाम - अनिल कुमार शर्मा
- पिता - भंवरलाल शर्मा
- उम्र - 52 साल
- पता - वार्ड नंबर 46, झालरिया धर्मशाला के पास, सरदारशहर
- बैंक लोन - 4204542 रुपए
- अचल सम्पत्ति - 82,06,298.36
- सामाजिक पद - राजस्थान ब्राह्मण महासभा जयपुर के प्रदेश उपाध्यक्ष

सहानुभूति की लहर में जीती कांग्रेस
बता दें कि सरदारशहर उपचुनाव 2022 में कांग्रेस सहानुभूति की लहर पर सवार थी जबकि भाजपा ने कांग्रेस के हाथ से यह सीट छीनने की कोशिश में थी। कांग्रेस अनिल शर्मा को मैदान में उतारा तो भाजपा ने पूर्व विधायक अशोक पिंचा को टिकट दिया। भाजपा-कांग्रेस को आरएलपी ने कड़ी टक्कर दी।
-
India Oil Production: भारत की वो जगह जहां पर हैं तेल का अथाह भंडार, हर दिन निकलता है हजारों लीटर Oil -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला












Click it and Unblock the Notifications