राजस्थान: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को केरोसिन डालकर जिंदा जलाया, 15 हजार रुपए का था विवाद

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास नगर में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जिंदा जला दिया गया। 15 हजार रुपए के विवाद में कुछ लोगों ने देर रात वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने महिला के भाई नारायण सिंह की रिपोर्ट पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Anganwadi worker burnt alive in Rupwas nagar Bharatpur rajasthan

थानाधिकारी दीपक ओझा ने बताया कि 37 वर्षीय कुंवर सिंह अपनी पत्नी सर्वेश के साथ रूपवास नगर के बिजलीघर कॉलोनी इलाके में रहते हैं। इन दिनों अपने मकान का निर्माण करवा रहे हैं। निर्माण कार्य को लेकर कलुआ नगला निवासी सुरेश कुशवाह को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सर्वेश ने 15 हजार रुपए एडवांस में दिए थे।

सुरेश ने समय पर काम पूरा नहीं करने पर सर्वेश ने उसे रुपए लौटाने को कहा था। उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। तीन और चार जुलाई की रात को सुरेश अपने तीन साथियों के साथ उनके घर पहुंचा।

आरोपिायों ने सर्वेश से मारपीट की और केरोसिन डालकर आग लगा दी। सर्वेश को बचाने के चक्कर में पति कुंवरसिंह भी झुलस गया। दोनों को झुलसी हुई हालात में रूपवास नगर के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां से सर्वेश को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया। रविवार को सर्वेश ने दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+