Anandpal Singh Daughter VIDEO: क्‍या सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्‍या में आंनदपाल सिंह की बेटी चीनू का हाथ है?

Anandpal Singh Daughter Chinu vs Sukhdev Singh Gogamedi: श्री राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्‍यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्‍याकांड में राजस्‍थान के कुख्‍यात गैंगस्‍टर रहे आनंदपाल सिंह की दुबई में रह रही बेटी चरणजीत सिंह उर्फ चिन्नू का भी नाम आया है। खुद चीनू का भी इस मामले में एक वीडियो वायरल हो रहा है। (वीडियो नीचे)

दरअसल, जिन तीन एंगल पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्‍याकांड की जांच हो रही है उनमें से एक एंगल चीनू से जुड़ रहा है। पहला एंगल ये है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्‍याकांड की जिम्‍मेदारी लॉरेंस बिश्‍नोई के गुर्गे रोहित गोदारा कपूरीसर ने ली है और रोहित गोदारा का खास गुर्गा वीरेंद्र दुबई में रह रही आनंदपाल की बेटी चीनू के सम्‍पर्क में था।

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Jaipur

दैनिक भास्‍कर की रिपोर्ट के अनुसार सीकर एसपी पारिस अनिल देशमुख कहते हैं कि सीकर के सबसे चर्चित राजू ठेहट हत्‍याकांड में आनंदपाल सिंह की बेटी चीनू और बलवीर बानूड़ा के बेटे सुभाष बानूड़ा पर आरोप लगे हैं। दोनों ही सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्‍याकांड में भी संदिग्‍ध हैं। पुलिस जांच चल रही है। इस दिशा में जल्‍द ही कार्रवाई होगी।

आनंदपाल सिंह की बेटी चिन्नू क्‍या बोल रही वीडियो में?

एक मिनट के वायरल वीडियो में आनंदपाल सिंह की बेटी बोल रही है कि 'मैं चरणजीत आनंदपाल सिंह। आप सभी बड़ों को मेरा प्रणाम। छोटों को मेरा प्‍यार। हम सबके आदरणीय सुखदेव सिंह जी काकोसा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

सुखदेव जी काकोसा हमेशा से हमारे पारिवारिक सदस्‍य रहे हैं। कुछ दिन‍ से असामाजिक तत्‍व, प्रशासन व मीडिया की ओर से भ्रांतियां फैलाई जा रही है कि मैं काकोसा की हत्‍या में लिप्‍त हूं। इसके लिए मैं सबको यह कहना चाहूंगी कि सुखदेव सिंह काकोसा वो शख्‍स थे, जो पुलिस द्वारा मेरे पिता की हत्‍या करने पर उन्‍हें न्‍याय दिलाने के लिए सबसे आगे खड़े थे।

मैं उनके बारे में ऐसा करने के लिए कभी सोच भी नहीं सकती। इसके लिए मैं यही कहना चाहूंगी कि इसमें मेरा कोई रोल नहीं है। इसमें कुछ प्रशासनिक अधिकारी बिना किसी जांच के मेरे पापा का नाम ले रहे हैं। मेरा उनको यही कहना है कि सही जांच करें। राजनीति नहीं। जिस तरह से राजनीतिक रंजिश के चलते मेरे फादर साहब पर मुकदमे दर्ज करवाए गए थे। उसी राजनीतिक रंजिश का शिकार बनाया जा रहा है।'

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से जुड़ी अन्‍य खबरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+