Amer Fort: अरावली के पत्थरों को चीरकर बना है यह किला, घूमने का है प्लान तो पहले ये जरूरी बात नोट कर लें
Amer Fort History: राजस्थान की राजधानी जयपुर से करीब 11 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों में स्थित आमेर किला पूरी दुनिया में मशहूर है। यह भारतीय स्थापत्य कला का एक बेमिसाल उदाहरण भी माना जाता है। यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में शामिल यह किला हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। खास तौर पर नए साल की छुट्टियों में बहुत से लोग जयपुर घूमने के लिए आते हैं। अगर आपका भी प्लान कहीं जाने का है, तो आमेर फोर्ट बेस्ट विकल्प है।
आमेर किले का निर्माण 1592 में राजा मानसिंह प्रथम ने करवाया था, जिसे बाद में सवाई जय सिंह ने विस्तार दिया। किला लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर से बना है, जो राजपूत और भारतीय स्थापत्य शैली का शानदार उदाहरण है। ऊंची पहाड़ियों पर बना यह किला माओटा झील के किनारे स्थित है, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देता है।

Amer Fort Visiting Timings: खुलने-बंद होने का समय
- आमेर किला रोज सुबह 8:00 बजे से शाम (लगभग 5:30 PM तक) तक खुलता है। विशेष परिस्थितियों में इसमें बदलाव किया जा सकता है। यह समय लगभग साल भर रहता है।
- इसके अलावा नाइट टूरिज़्म (Amer Fort By Night) भी उपलब्ध होता है, जिसमें किला शाम 6:30 PM से रात 9:00 PM तक तक खोला जाता है।
- लाइट एंड साउंड शो विशेष मनोरंजन कार्यक्रम के रूप में आयोजित होता है। आम तौर पर शाम 7:30 PM (अंग्रेजी) और 8:00 PM (हिंदी) शो टाइम है।
Amer Fort How To Reach: आमेर फोर्ट जाने का रास्ता
जयपुर से 11 किमी दूर आमेर फोर्ट तक पहुंचना बहुत आसान है। शहर से आपको ओला या ऊबर टैक्सी, ऑटो का विकल्प मिल सकता है। इसके अलावा, शहर से कुछ बसें भी अलग-अलग स्टॉप से निकलती हैं जिनसे आप फोर्ट के पास वाले स्टॉप तक जा सकते हैं।
Amer Fort Facts: आमेर फोर्ट में हैं कई आकर्षण
किले के भीतर प्रवेश करते ही सूरज पोल और चांद पोल पर्यटकों का स्वागत करते हैं। इसके अंदर स्थित दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, शीश महल और सुख निवास इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं। खास तौर पर शीश महल की दीवारों और छत पर लगी हजारों शीशों की कारीगरी आज भी लोगों को हैरान कर देती है। कहा जाता है कि यहां एक दिया जलाने पर पूरा महल जगमगा उठता है।
Amer Fort है स्थापत्य की मिसाल
आमेर किला केवल स्थापत्य ही नहीं, बल्कि रणनीतिक दृष्टि से भी बेहद मजबूत रहा है। किले की बनावट इस तरह की गई है कि दुश्मन के हमलों से आसानी से बचाव किया जा सके। यहां मौजूद गुप्त रास्ते और ऊंचे बुर्ज इसकी सैन्य ताकत को दर्शाते हैं। वैसे तो यह किला किसी भी मौसम में जा सकते हैं लेकिन अक्टूबर से मार्च का महीना सबसे अच्छा माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications