Rajasthan News: पाली विधायक भीमराज भाटी का गजब बयान, महिला से बोले जूते गिले हो जाएंगे, देखिए Video
Rajasthan News: राजस्थान में रेगिस्तान से लेकर पूर्वी राजस्थान तक बारिश, बाढ़ और आफत के हाल पिछले 8 दिन से जस के तस बने है। गांव से लेकर शहर तक हर कोई आफत की बारिश से परेशान है। लेकिन आफत की बारिश में गजब का हाल तब हुआ जब एक गणमान्य विधायक जलभराव के हालातों का जायजा लेने पहुंच गए।
राजस्थान के यह विधायक पहुंचे तो जलभराव के हालातों का जायजा लेने थे,शायद इनकी कोशिश भी यह होगी कि समस्या से जूझ रहे आमजन को राहत दिलवाई जाएं लेकिन वहां तो कुछ उल्टा ही होगा। विधायक जलभराव को देखकर कॉलोनी के किनारे पर ही रूक गए।
जब एक महिला ने कहा कि साहब आइए हमारी तरफ चलकर देखिए....लेकिन विधायक साहब को शायद अपने महंगे जूते इतने प्यारे लगे कि महिला को तपाक से कह दिया कि..."मेरे जूते गीले हो जाएंगे"।
मेरे जूते गिले हो जाएंगे.... pic.twitter.com/nn0pCRr3dq
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) August 11, 2024
चलिए पूरा माजरा आपकों तफ्सील से समझा देते है। दरअसल राजस्थान में पाली के विधायक भीमराज भाटी जल भराव के इलाकों के हालात का जायजा लेने पहुंचे थे इसी दौरान एक महिला ने साथ चलने का कहने पर भाटी ने कहा जूते गीले हो जाएंगे।

पाली में मिशन स्कूल के पास एक मोहल्ले में पानी को भरा देखा। दूसरी तरफ अपने इलाके में जनप्रतिनिधि को आया देख एक महिला अपने घर से निकली और विधायक से बोली सर आप थोड़ा आगे चलकर भी देख लीजिए। किस कदर पानी भरा हुआ है। किस कदर हम लोग परेशान हो रहे हैं।
इस पर विधायक भीमराज भाटी ने कहा कि "आगे कैसे जाऊं वहां तो पानी भरा हुआ है।" इस पर वह महिला ने कहा हम भी तो रोज पानी भरे इसी जगह से आने जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। आप भी चलकर देख लीजिए।
जिस पर विधायक भीमराज भाटी ने फिर से उत्तर दिया कि आगे पानी भरा हुआ है मेरे जूते के गीले हो जाएंगे, उन्हें सूखने में वक्त लगेगा वैसे भी मुझे कई और जगह जाना है। इस पर महिला ने विधायक को कहा क्या आपके अकेले के जूते के लिए होंगे मेरे भी तो जूते गीले होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications