राजस्थान : युवक की गोली मारकर हत्या के बाद लूट ले गए लाखों रुपए

Sikar News, सीकर। राजस्थान सीकर के जिले के अजीतगढ़ थाना इलाके के जुगराजपुरा सड़क मार्ग पर रात को बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद तीन लाख रुपए लूटकर भाग गए। मृतक सीकर जिले की ही लाखा वाली ढाणी का रहने वाला राम सिंह जाट था।

Murder News of sikar

अजीतगढ़ पुलिस के अनुसार राम सिंह अजीतगढ में एसबीआई बैंक का कियोस्‍क संचालन का काम करता था। रात को वह बाइक पर घर आ रहा था। पीछे ही उसका भाई भी बाइक पर आ रहा था। तभी जुगराजपुरा मोड़ के पास सड़क पर एक कार सवार कुछ युवकों ने राम सिंह को गोली मार दी और उसके पास से रुपए से भरा थैला लेकर फरार हो गए।

पीछे कुछ दूरी पर दूसरी बाइक से आ रहे राम सिंह के भाई संदीप ने घटना देखी तो वह चिल्‍लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक बदमाश वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग गए थे। सूचना के बाद अजीतगढ पुलिस भी मौके पर पहुंची।राम सिंह के शव को अजीतगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं मृतक के परिजन व काफी संख्‍या में ढाणी के लोग भी अजीतगढ़ अस्‍पताल के बाहर जमा हो गए। फिलहाल पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी करवा रखी है। आरेापियों की तलाश की जा रही है। बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

अजीतगढ़ के अस्पताल में पहुंचे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि इलाके में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, मगर पुलिस अधिकांश मामलों का खुलासा ही नहीं कर पा रही है। ना ही क्षेत्र में पुलिस की गश्त व्यवस्था पुख्ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+