मां-बाप की हत्या कर बोला बेटा-अल्लाह ने उनको मेरे द्वारा जन्नत में बुलाया, अगला नंबर भाभी का
सवाई माधोपुर, 31 अक्टूबर। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के खंडार पुलिस थाना की बहरावण्डा खुर्द चौकी इलाके में अजीब मामला सामने आया है। एक सनकी व्यक्ति ने अपनी मां के बाद पिता की हत्या की और भाभी की हत्या की फिराक में था।

पुलिस पूछताछ में उसने पिता की हत्या के पीछे वजह बताई कि पिता को अल्लाह उसके माध्यम से जन्नत में बुलाना चाह रहे थे। इसलिए उसने हत्या कर दी। इसी तरह पहले उसने सिर पर लकड़ी से वारकर अपनी मां की हत्या की।
पुलसि थानाधिकारी भगवान लाल ने बताया कि गांव छाण के कुतुबददीन को गिरफ्तार किया है। उसे पिता इब्राहिम खान (68) की हत्या के आरोप में पकड़ा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पिता को जन्नत पहुंचाया है। वो यहां पर दुखी थे। अल्लाह ने उनको मेरे द्वारा जन्नत बुलवाया है।
इससे पहले अपनी मां हमीदन बानो (65) को भी जन्नत पहुंचा चुका है। रमजान माह (अप्रैल) में उसने अपनी मां के सिर पर लाठी से वार कर हत्या कर दी थी। परिजनों ने मामले को दबाया और मां के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। अब अगला नंबर भाभी का है।












Click it and Unblock the Notifications