राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट इस दिन होगा घोषित, तारीख हुई तय !
RBSE Rajasthan Board Result: प्रदेश में सीबीएससी के नतीजों के बाद अब राजस्थान माध्यमिक बोर्ड के रिजल्ट को लेकर विद्यार्थियों में जबरदस्त इंतजार हो रहा है। विद्यार्थी टकटकी लगाए रिजल्ट घोषित होने का इंतजार कर रहे है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की विभागीय जानकारी के अनुसार अधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर रिजल्ट घोषित किया जायेगा।

इस साल राजस्थान में लगभग 20 लाख बच्चों ने RBSE के परीक्षा में भाग लिया है। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 वीं और 12 वीं के परिणाम जारी होते ही आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर परीक्षार्थी रिजल्ट देख सकते हैं।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में परिणाम तैयार करने की कवायद चल रही हैं। जानकार सूत्रों के अनुसार फिलहाल कक्षा 12 के तीनों वर्गो के अंतिम परिणाम तैयार हो रहे है।
बोर्ड सचिव कैलाशचंद शर्मा ने बताया की इस सप्ताह तक अंतिम परिणाम को लेकर समिति की बैठक कर ली जाएगी जिसके बाद अगले सप्ताह 12 विज्ञान का नतीजा घोषित किया जायेगा और उसके बाद वाणिजिय और कला वर्ग के नतीजे भी इसी महीने घोषित कर दिए जायेंगे।
सीबीएसई की ओर से कल जारी किए गए 10 और 12 के नतीजों के बाद अब राजस्थान बोर्ड के परिणामों पर सबकी नजरें टिकी है। राजस्थान बोर्ड की 10 और 12 की परीक्षाओं में करीब 20लाख परीक्षार्थी पंजीकृत है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार तो इसी महीने नजीते घोषित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। लेकिन अब तारीख और दिन तय करने की तैयारी चल रही है। जिसके चलते जल्द छात्र-छात्राओं के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications