राजस्‍थान कांग्रेस नेता आमसिंह की हत्‍या, बाड़मेर में फार्म हाउस पर सोते हुए गला काट गए

बाड़मेर जिले के सिवाना पुलिस थाना इलाके के गांव मिठौड़ा में कांग्रेस नेता आम सिंह की हत्‍या से सनसनी फैल गई।

राजस्‍थान के बाड़मेर जिले में कांग्रेस नेता व पूर्व सरपंच 68 वर्षीय आम सिंह मिठोड़ा सोमवार रात को गला काटकर हत्‍या कर दी गई। वारदात को किसने और क्‍यों अंजाम दिया? इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

मीडिया से बातचीत में बाड़मेर एएसपी सुभाष चंद्र खोजा ने बताया कि आम सिंह का पादरू-मिठौड़ा रोड पर फार्म हाउस है। वहां वे अकेले ही रहते थे। पत्नी का दो साल पहले देहांत हो गया था। दोनों बेटे मालसिंह और गणपत सिंह खेती करते हैं।

Congress leade murder barmer

मंगलवार सुबह आम सिंह का बेटा फार्म पर उनके लिए चाय लेकर पहुंचा तो पिता आम सिंह का शव छत पर पड़ा था। वहां खूब खून बिखरा हुआ था। किसी धारदार हथियार से गला काटा हुआ था।

सूचना पाकर एएसपी सुभाष खोजा, डीएसपी व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। वारदात को संभवतया रात करीब दो बजे अज्ञात लोगों ने अंजाम दिया है। करीब पांच बजे घटना के बारे में पता चला। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्‍य उठाए हैं।

आम सिंह हत्‍याकांड बाड़मेर की शुरुआती पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को संभवतया लूट के लिए अंजाम दिया गया है, क्‍योंकि आम सिंह के गले से सोने की चेन और हाथ अंगूठियां गायब हैं।

हालांकि चौंका देने वाली बात यह है कि दो-तीन तोले सोने के ये आभूषण भले ही गायब हैं, मगर फार्म हाउस में ही खड़ी उनकी थार जीप में रखे 10 लाख रुपए सुरक्षित हैं।

राजनीति से जुड़ा परिवार, बहू सरपंच

बता दें कि आम सिंह खुद कांग्रेस के नेता थे। 1988 से 1991 में सिवाना के उप प्रधान, 1995 से 2000 तक मिठौड़ा के सरपंच और 2000 से 2005 तक जिला परिषद सदस्‍य भी रहे। वर्तमान में मिठौड़ा ग्राम पंचायत से उनके बेटे की पत्‍नी सरपंच हैं। फार्म हाउस घर से दो किलोमीटर दूर है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+