Viral Video: राजस्थान में चोर ने बनाई ट्रैंडिंग गाने पर रील, फिर ऐसा हुआ रौचक कि...?
RAJASTHAN NEWS: इन दिनों युवाओं से लेकर हर उम्र के लोगों में सोशल मीडिया की खुमारी कुछ ज्यादा ही चढ़ी हुई है लेकिन कुछ लोग रील बनाने के चक्कर में कानून की धज्जियां उड़ाने से भी बाज नहीं आ रहे है।
राजस्थान में एक ऐसा ही रौचक मामला सामने आया है जहां एक युवक को चोरी की बाइक के साथ रील बनाना भारी पड़ गया। युवक ने "थारा पैसा,थारी गाड़ी" गाने पर रील बनाई, थोड़ी ही देर में वह वीडियो वायरल हुई और खाकी के पहरेदारों ने उसे हवालात पहुंचा दिया।
दरअसल राजस्थान के बीकानेर में एक बाइक चोर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया, थोड़ी ही देर बाद पुलिस के अधिकारियों तक वो वीडियो पहुंच गया फिर क्या था पुलिस ने उसकों गिरफ्तार कर हवालात पहुंचाया दिया।

दरअसल चोरी की बाइक के साथ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे एक वीडियो थारा पैसा, थारी गाड़ी पर रील बनाना एक बाइक चोर को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
थारो पैसा-थारी गाड़ी और पहुंच गए हवालात pic.twitter.com/dS2F0lN1Xu
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) August 6, 2024
चोरी हुई बाइक के मालिक के एक दोस्त ने यह रील देखी और उसने गाड़ी मालिक को यह रील भेज दी। बाइक मालिक ने अपनी गाड़ी की पहचान कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चोर को पकड़ कर अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूरा मामला बीकानेर के खाजूवाला थाना इलाके का बताया जा रहा है।
थानाधिकारी बलवंत कुमार ने बताया 30 जुलाई को खाजूवाला के सहू मार्केट से कपड़ा व्यापारी सतनाम की बाइक चोरी हुई थी। घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसके बाद हुलिए के आधार पर सतनाम ने 1 अगस्त को चोरी की रिपोर्ट दी थी।
इसके बाद सतनाम के किसी दोस्त ने सोशल मीडिया पर रील देखकर बाइक अपनी होने का दावा किया। इसके बाद पुलिस ने इंटेलिजेंस की मदद से खुदाबक्श उर्फ अली (24) वर्ष निवासी तावणियां कॉलोनी खाजूवाला को पकड़ा।
ट्रेडिंग सॉन्ग पर बनाई रील सतनाम ने बताया कि उनके दोस्त ने उन्हें 4 अगस्त को रील भेजी थी। इसमें नजर आ रही बाइक के नंबर उनकी बाइक से मैच नहीं कर रहे थे लेकिन, वह अपनी बाइक को अच्छे से पहचानते हैं।
उन्होंने बताया कि मामले को लेकर उन्होंने पुलिस को यह रील भेजी थी। इसके बाद पुलिस ने चोर के कब्जे से बाइक बरामद की। बाइक के चेचिस नंबर से मिलान किया तो यह सतनाम की ही थी।
खाजूवाला के सहू कटले के पीछे से ये मोटरसाल चोरी की थी। इसके बाद चोर बाइक लेकर बीकानेर आया। बीकानेर में बाइक की नंबर प्लेट हटा दी। कुछ पार्ट्स व नंबर प्लेट बदल दिए। जूनागढ़ के सामने सूरसागर के पास एक वीडियो रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाली। इस पर सोशल मीडिया पर यह रील ट्रेंड होते ही आरोपी बाइक चोर पुलिस के शिकंजे में आ गया।












Click it and Unblock the Notifications