Rajasthan Election: इस खिलाड़ी को कांग्रेस से टिकट नहीं मिला तो मंच से फूट फूट कर रोने लगा, देखिये वीडियो
ऐसा लगता कि जो राजनीति में घुस जाता है वह हर फन में माहिर होता जाता है। किस मुद्दे पर चुप्पी साधनी है, किस मुद्दे पर खुद के ही कपड़े फाड़ डालने हैं तो किस बात पर मंच से फूट फूट रोना है। मकसद एक है, समर्थन मिलना चाहिए। ऐसा ही एक वीडियो राजस्थान की राजनीति के एक खिलाडी का सामने आया है। अब यह समझना जनता के ऊपर है कि इस खिलाडी के आंसू जनता के लिए हैं या खुद के लिए।
प्राप्त जानकारी अनुसार राजस्थान के धौलपुर से बसेड़ी विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा से कांग्रेस नेतृत्व ने खेल कर दिया। कांग्रेस से मौजूदा विधायक और एससी आयोग के अध्यक्ष रहे खिलाड़ी लाल बैरवा को पूरी उम्मीद थी कि शीर्ष नेतृत्व इस बार भी उन भर भरोसा करेगा। लेकिन टिकट की बाजी मार ले गए संजय कुमार।

पिछले काफी समय से कांग्रेस की नीतियों और गहलोत सरकार के कार्यों को गली-गली, गांव-गांव जनहित का सिद्ध करने में जुटे खिलाड़ी लाल को अंतिम समय में शीर्ष नेतृत्व की गुगली का जरा भी एहसास नहीं था। यही वजह थी जब समर्थक इकट्ठे हुए तो भाषण देते हुए फफक कर रोने लगा राजनीति का यह खिलाड़ी।
हालाँकि रोने के बाद भी खिलाडी लाल को उम्मीद थी कि बाजी फिर उनके हाथ आ जाएगी। इसीलिए उन्होंने बयान दिया कि वह दो नामांकन कराएंगे, एक कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में दूसरा निर्दलीय के रूप में। लेकिन लगता हैं खिलाड़ी के आंसू देखकर भी कांग्रेस नेतृत्व को कोई फर्क नहीं पड़ा, लिहाजा खिलाडी लाल बैरवा ने बसेड़ी विधानसभा से केवल निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया है।
अब देखना यह होगा कि 9 नवंबर 2023 को नाम वापसी के दिन तक कांग्रेस नेता खिलाड़ी लाल बैरवा को भविष्य का कोई सुखद सपना दिखाकर नाम वापसी की कोशिश करते हैं या नहीं। वहीं देखना दिलचस्प होगा कि खिलाड़ी लाल बैरवा मान मनौव्वल के इन्तजार में हैं या बाकई चुनाव मैदान में ताल ठोकने की तैयारी कर चुके हैं।
एक बात और कि अगर खिलाड़ी लाल बैरवा नाम वापस नहीं लेते हैं और चुनाव मैदान में उतर ही जाते हैं तो यह भी देखना होगा कि उनके आंसू और विधायक के तौर पर किये कामों को जनता कितना समझती हैं।












Click it and Unblock the Notifications