धौलपुर: मंदिर में झंड़ा चढ़ाने जा रहे लोगों को बोलेरो ने कुचला, सात की मौत
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर में आज सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सात लोगों को कुचल डाला। ये सभी मृतक माता के मंदिर पर झंडा चढ़ाने जा रहे थे। ये घटना धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना इलाके के बाईपास पर हुई है। बुधवार तड़के एक ही परिवार के करीब 20 लोग मंदिर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने आगे चल रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल भी हो गए।

सभी लोग धनोरा रोड बैरा बाग बाड़ी के निवासी है। सभी बीलोनी माता मंदिर में झंडा चढ़ाने के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, परिवार के सभी सदस्य पैदल माता के जयकारे करते हुए मंदिर की ओर बढ़ रहे थे। आज तड़के चार बजे करीब सभी पदयात्री सरमथुरा थाना क्षेत्र में हाइवे पर एक चाय की दुकान पर आकर रुक गए। परिवार का एक सदस्य कुछ दूरी पर हाथ में माता को चढ़ाया जाने वाला झंडा हाथ में लिए हुए था।
इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने चाय की दुकान पर बैठे एक व्यक्ति को कुचल दिया। इसी दौरान बोलेरो से बचने के लिए भगदड़ मची गई। जिससे झंडे का डंडा बोलेरो में फंसा गया। जिसे बोलेरे अनियत्रित हो गई। हादसे के बाद कार में सवार चालक कार छोड़कर फरार हो गया।












Click it and Unblock the Notifications