Rajasthan News: राजस्थान के शातिर ठग, जानिए नकली सोना, जानिए कैसे करते थे ठगी की वारदात
Rajasthan News: राजस्थान में नकली सोने की आड़ में लोगों के साथ ठगी की वारदात करने वाला एक शातिर गिरोह राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ा है।
यह ठग बड़े ही शातिराना अंदाज में लोगों को अपना शिकार बनाते थे। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर 5 साईबर ठगों को गिरफ्तार किया हैं। साथ ही तीन नकली सोने की ईट भी जब्त की गई है।
राजस्थान में भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर शातिराना अंजाद ठगी करने वाले ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीग जिले की पहाड़ी, सिकरी, जुरहारा थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर 5 साईबर ठगों को गिरफ्तार किया हैं।
पहाड़ी थाना अधिकारी बने सिंह बताया की ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत कार्रवाई करते हुए दो साईबर ठगों को गिरफ्तार किया हैं।
जिनके पास मौके से तीन नकली सोने की ईट, चार मोबाईल फोन के साथ एक कार जब्त की गई है। यह दोनों ठग किसी व्यक्ती को अपने जाल में फसाकर नकली सोने की ईट देकर ठगी करने की फिराक में थे।

1930 हेल्पलाइन शिकायत के अधार पर साईबर ठगों की लोकेशन लगाकर सीकरी पुलिस लोहाढान के जंगलों में पहुंची। जहां पर एक कोठरी में दो युवक बैठे हुए थे जो साईबर ठगी का काम कर थे।
पुलिस ने घेरा बंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से से दो बाइक, चार मोबाईल फोन, एक आधार कार्ड, एक सिम कार्ड जब्त किए गए।
पकड़े गए दोनों ठग सैक्स टोर्शन के जरिए लोगों को व्हाट्सएप वीडियो कालिंग के जरिए न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर लेते हैं। फिर ब्लैक्मेल करते और न्यूड विडियो को वायरल करने की धमकी देते हैं, जिससे सामने वाला व्यक्ति डर जाता और आपनी बदनामी से बचने के लिए ठगों को पैसे देता। ब्लैकमेलिंग के जरिए ठग अपने खाते में मोटी रकम अपने खाते में डलवा देते है।
वही जुरहरा पुलिस ने पांच हजार के ईनामी साईबर ठग को जुरहरा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है जो काफी समय से ठगी के मामले में फरार चल रहा था। इस इनामी ठग के ऊपर डीग पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के द्वारा पांच हजार का ईनाम घोषित किए गया था।












Click it and Unblock the Notifications