VIDEO: जयपुर मेयर मुनेश गुर्जर के घर ACB छापे में मिले 41 लाख रुपए, नोट गिनने को मंगानी पड़ी मशीन

Munesh Gurjar nagar nigam Jaipur Heritage: मुनेश गुर्जर जयपुर हैरिटेज नगर निगम की मेयर हैं। एसीबी ने इनके पति सुशील गुर्जर, दलाल नारायण सिंह व अनिल दुबे की गिरफ्तारी के बाद मेयर के घर छापा मारा है।

राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में हैरिटेज नगर निगम जयपुर की मेयर मुनेश गुर्जर के घर भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) की टीम ने छापा मारा है। छापे में 41.5 लाख रुपए नकद मिले हैं, जिन्‍हें गिनने के लिए एसीबी को मशीन मंगवानी पड़ी।

Jaipur Heritage Mayor ACB

जयपुर हैरिटेज नगर निगम मेयर मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर, दलाल नारायण सिंह और अनिल दुबे की दो लाख की घूस केस में गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने मेयर के घर पर छापा मारा है।

Recommended Video

      VIDEO: जयपुर मेयर मुनेश गुर्जर के घर ACB छापे में मिले 41 लाख रुपए, नोट गिनने को मंगानी पड़ी मशीन

      शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे एसीबी के अधिकारी नोट गिनने की मशीन लेकर मेयर के पति सुशील गुर्जर के घर पहुंचे थे। सुशील के घर से 41,55,400 रुपए और दलाल नारायण सिंह के घर से एसीबी को 8.95 लाख रुपए मिले हैं। मेयर के घर से कुछ दस्‍तावेज भी जब्‍त किए गए हैं।

      एसीबी की कार्रवाई से लोगों में यह चर्चा रही कि हैरिटेज नगर निगम जयपुर में पट्टा बनाने की फीस कम से कम दो लाख रुपए है। जयपुर में चाहे नगर निगम ग्रेटर हो या हैरिटेज, दोनों में ही पैसे लेकर पट्टा दिया जाता है।

      एसीबी की टीम शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे जयपुर में आर्दश कॉलोनी में सुशील गुर्जर के घर भी पहुंची। सदर पुलिस थाने से पुलिस जाब्‍ता भी मंगवाया गया। एसीबी ने यहां तलाशी के बाद मेयर मुनेश गुर्जर की गाड़ी की तलाशी ली।

      बताया जाता है कि सुशील ने यहां पर दो मकान बना रखे हैं। एक तरफ तो आधा गार्डन है जबकि पीछे की तरफ मेयर मुनेश गुर्जर ने हैरिटेज नगर निगम बनने के बाद कमरे बनवाए हैं। उन्‍हीं कमरों ने एसीबी ने छापा मारा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+