Jalore : राजस्थान के लाछड़ी गांव का 4 वर्षीय बच्चा बोरवेल में गिरा, SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
जालोर, 6 मई। राजस्थान में खुले बोरवेल में चार साल का बच्चा गिर गया। बोरवेल 90 फीट गहरा बताया जा रहा है। बच्चा उसमें कहां पर फंसा हुआ है। इसका अभी पता नहीं लग पाया है। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। पूरा मामला राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर उपखंड के गांव लाछड़ी है।

जालोर के लाछड़ी में बोरवेल में गिरा बच्चा
जानकारी के अनुसार जालोर के गांव लाछड़ी नगाराम देवासी के खेत में बोरवेल खुदवाया हुआ है। बोरवेल को उपर से लोगे की तगारी लगाकर ढका हुआ था। गुरुवार सुबह करीब सवा दस बजे नगाराम का चार वर्षीय बेटा अनिल खेलते खेलते बोरवेल की तरफ चला गया और वह तगारी हटाकर बोरवेल के अंदर देखने लगा।

ये अधिकारी पहुंचे मौके पर
इसी दौरान संतुलन बिगड़ने पर उसका पांव फिसल गया और वह बोरवेल में गिर गया। परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया। सफलता नहीं मिलने पर पुलिस व प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उपखण्ड अधिकारी भूपेंद्र यादव, तहसीलदार देसलाराम, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी ओमप्रकाश सुथार, पुलिस उपाधीक्षक वीरेन्द्र सिंह, थानाधिकारी प्रवीण आचार्य, सरपंच दिनेश राजपुरोहित मौके पर पहुंचे।

बच्चे तक पहुंचाया पानी
एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। जबकि गुजरात से एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। बच्चा ऊपर से नजर आ रहा है। जो कुछ बोल भी रहा है। बोरवेल में कैमरा डाला गया है। रस्सी से पानी की बोतल पहुंचाई, जिसके बाद बच्चे ने पानी पिया है।












Click it and Unblock the Notifications