बहन के घर 30 बैलगाड़ियों पर मायरा लेकर पहुंचे 4 भाई, लोग बोले-'पुराना जमाना याद दिला दिया'
राजस्थान में पिछले दिनों करोड़ों रुपए के मायरे खासे चर्चा में रहे। अब बैलगाड़ियों वाला मायरा राजस्थान के राजसमंद में भरा गया है।

किसी महिला के लिए उसके बेटा-बेटी की शादी में सबसे यादगार पल भाइयों द्वारा मायरा भरना है। राजस्थान में कई भाइयों ने अपनी बहनों के मायरा भायरा भरने में छाप छोड़ी है। पिछले दिनों ही प्रदेश में 8 करोड़ रुपए तक का मायरा भरा गया।
Recommended Video

अब राजस्थान में बैलगाड़ियों वाला मायरा चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, राजस्थान के राजसमंद में चार भाई 30 बैलगाड़ियों पर सवार होकर मायरा भरने पहुंचे हैं।
चारों भाइयों ने अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ घर से बहन के घर तक का पांच किलोमीटर का रास्ता बैलगाड़ियों पर तय किया। रास्ते में जिसने भी इस अनूठे मायरे के बारे में सुना वह चौंक गया।
यह मायरा राजसमंद जिले के गांव सकरावास के चार भाइयों ने रविवार को भरा है। घुंघरू बंधे और सजे धजे बैल को लोग देखते ही रह गए। बैलगाड़ियों पर महिलाएं भी सवार थीं, जो मंगलगीत गा रही थीं। इस काफिले के साथ में डीजे भी था। लोगों ने बैलगाड़ियों को देखकर कहा कि इन भाइयों ने तो पुराने जमाने की याद दिला दी।












Click it and Unblock the Notifications