आर्मी की यूनिफॉर्म के साथ चार संदिग्धों को किया गया गिरफ्तार

करण में सेना की खुफिया एजेंसी ने देश की सुरक्षा में सेंध लगाने के प्रयास को नाकाम कर दिया है. रविवार का आर्मी इंटेलिजेंस ने नाचना फांटे के पास आर्मी एरिया में घूम रहे चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इन संदिग्धों के पास से भारी मात्रा में आर्मी की नई पैटर्न यूनिफॉर्म और जवानों द्वारा पहने जाने वाले अन्य सामान बरामद किए गए हैं.

कार में मिला आर्मी का यूनिफार्म

आर्मी इंटेलिजेंस ने बताया कि संदिग्धों ने अपनी कार में 91 यूनिफॉर्म, हेलमेट, जूते, बेल्ट, ग्लव्स, और अन्य सामान छिपाकर रखे थे. संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल आर्मी इंटेलिजेंस ने संदिग्धों को नाचना पुलिस को सौंप दिया है. नहरी इलाके में बाहरी लोगों के आने पर सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है।

rajasthan arrest

चारो संदिग्धों की हुई पहचान

जानकारी के अनुसार, आर्मी इंटेलिजेंस की कार्यवाही में डिटेन किए गए चारों संदिग्ध सूरतगढ़ के रहने वाले हैं. सूरतगढ़ की कुछ दुकानों से यह यूनिफॉर्म लेकर जैसलमेर जा रहे थे. उसी वक्त इस कार्यवाही के दौरान इन्हे डिटेन किया गया है. संदिग्धों की पहचान राजाराम पुत्र मोती राम उम्र 47 वर्ष, गगन पुत्र राजाराम उम्र 19 वर्ष, अमीन पुत्र जमालदीन उम्र 38 वर्ष, जयपाल पुत्र विजयपाल उम्र 15 वर्ष के रूप की गई है. संदिग्ध युवकों में शामिल अमीन अपने साथ जयपाल नाम के युवक को सामान उठाने व मजदूरी के लिए साथ लेकर आया था

बिक्री पर है पूर्ण रूप में प्रतिबंध

जैसलमेर में हुई आर्मी इंटेलिजेंस की इस कार्रवाई के बाद से ही सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो गई हैं. वहीं अब सूरतगढ़ और गंगानगर की आर्मी इंटेलिजेंस की टीम व जैसलमेर की टीम सामंजस्य बनाकर इस कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पता लग रही है कि यह यूनिफॉर्म कहां से आईं. किस दुकान से इनको लोगों ने यूनिफॉर्म को खरीदा था. पूर्ण रूप से प्रतिबंधित बिक्री वाली इस यूनिफॉर्म को आखिर तैयार कहां किया जा रहा है

संदिग्धो के पास मिला ये सामान

इन संदिग्धों के पास से 91 आर्मी की न्यू पेटर्न यूनिफॉर्म, कारगिल चेक की 8 अन्य आर्मी यूनिफॉर्म, 46 आर्मी टी-शर्ट, 4 आर्मी सेविंग किट, 30 सॉक्स जोड़ा, 18 पटका माउथ, 1 शूज कॉम्बट, 5 कॉम्बट कैप, 25 बेल्ट मिले है. वही एक सफ़ेद कलर की अल्टो K 10 कार को भी जब्त किया गया, जिसका नंबर RJ 13 CE 3353 है.

पुलिस भी करेगी अपनी जांच

आर्मी इंटेलिजेंस द्वारा पकड़े गए चारों संदिग्धों को पूछताछ के बाद नाचना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. वहीं इनके पास से जब्त गाड़ी भी पुलिस को दे दी गई है. पुलिस भी अपने स्तर इन लोगों से पूछताछ कर रही है. वहीं इन लोगों के पास से मिले आर्मी न्यू पैटर्न यूनिफॉर्म व अन्य सामान को इंटेलिजेंस की टीम ने अपने पास रखा है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+