राजस्थान: पिकअप और बस की जबरदस्त भिड़ंत, 2 की मौत, 22 लोग घायल

जयपुर। राजस्थान के झुंझुनू में मंगलवार शाम को हुए भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। इन घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को राज्य परिवहन निगम की बस ने टक्कर मार दी। घायलों में से दो बच्चों समेत पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है।

accident

पिकअप में सवार लोग हरियाणा के दिनोद गांव के रहने वाले थे। वे बाला जी की पूजा कर वापस लौट रहे थे। तभी झुंझुनूं मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर पुरा की ढाणी के पास पिकअप सामने से आ रही एक बस से टकरा गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक पिकअप में 24 लोग सवार थे। बच्चे के जन्म की पूजा करके वापस लौट रहे थे। उसी बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस हादसे में पिकअप के ड्राइवर पवन कुमार और रचना की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को पिकअप से बाहर निकाला। घायलों को ऐंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+