Rajasthan : भरतपुर में 5 माह से लापता पवन की 17 हडि्डयां नहर में मिलीं, पत्नी ने प्रेमी से करवाई हत्या
श्रद्धा मर्डर केस दिल्ली से मिलता जुलता हत्याकांड के राजस्थान के भरतपुर जिले के चिकसाना पुलिस थाना इलाके के गांव नोह में सामने आई है। यहां पांच माह से लापता युवक की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसकी हत्या प्रेमी व पत्नी ने मिलकर की। युवक की 17 हडि्डयां उसके घर के पास स्थित नहर में मिली हैं।

पवन की शादी 3 जून 2015 को यूपी के कानपुर की रीमा से हुई
चिकसाना थानाधिकारी विनोद मीणा के अनुसार हरिप्रसाद शर्मा के बेटे पवन उर्फ पप्पी की शादी 3 जून 2015 को यूपी के कानपुर की रीमा से हुई थी। इन छह साल का बेटा कार्तिक व चार साल की बेटी कृतिका हैं। पवन 29 मई 2022 को अचानक लापता हो गया। परिवार ने पवन की खूब तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। फिर पुलिस पवन की अफेयर के एंगल से जांच शुरू की तो पता चला कि पवन के ही एक रिश्तेदार भागेंद्र उर्फ भोला रीमा का अफेयर चल रहा था।

रीमा और भागेंद्र के बीच अफेयर शुरू हो गया
पवन दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता था। दिल्ली में भागेंद्र भी नौकरी करता था। रिश्तेदार होने के कारण भागेंद्र का पवन के घर आना जाना था। इसी बीच पवन की पत्नी रीमा और भागेंद्र के बीच अफेयर शुरू हो गया। इस पर पवन दिल्ली से जॉब छोड़कर भरतपुर आ गया और घर के पास दुकान चलाने लगा। इसके बाद भी भागेंद्र दिल्ली से आता था तब रीमा से मिलने के लिए पवन के घर आता रहता था।

रीमा ने भागेंद्र को फोन कर दिल्ली से भरतपुर बुलाया
पुलिस जांच में सामने आया कि 29 मई 2022 को रीमा ने भागेंद्र को फोन कर दिल्ली से भरतपुर बुलाया। भागेंद्र अपने एक दोस्त के साथ भरतपुर आ गया और रीमा के ससुराल पहुंच गया। पवन जब गहरी नींद में सो रहा था तो रीमा ने भागेंद्र को घर के अंदर बुला लिया। भागेंद्र का साथी घर के बाहर खड़ा रहा। इस दौरान पवन की आंख खुली तो उसने पत्नी रीमा और भागेंद्र को साथ में देख लिया।

रस्सी से गला घोंटकर पवन का मर्डर कर दिया
पवन ने भागेंद्र पर झपटा तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इस बीच भागेंद्र ने घर के बाहर खड़े अपने साथी को भी बुला लिया। रीमा ने पवन के पैर पकड़े और भागेंद्र और उसके साथी ने रस्सी से गला घोंटकर पवन का मर्डर कर दिया। इसके बाद शव को एक बोरी में डालकर दोनों युवक घर से करीब 500 मीटर दूर से निकल रही नहर में डाल आए।

चिकसाना थाने में पवन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी
फिर 4 जून 2022 को चिकसाना थाने में पवन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों ने पकड़कर पूछताछ की तो शुरुआत में ये पुलिस को गुमराह करते रहे। फिर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया। मीडिया से बातचीत में पवन के पिता हरिप्रसाद ने बताया कि उन्होंने रीमा के साथ भागेंद्र को आपत्तिजनक हालात में देखा था। इसलिए बाहर से दरवाजे की कुंदी लगाकर दोनों को बंद कर दिया। तब भागेंद्र के परिवार के लोग मारपीट कर उसे छुड़ाकर ले गए थे।

दोनों आरोपियों को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया
रीमा और भागेंद्र ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गला दबाकर पवन की हत्या की थी उसके बाद शव को नहर में फेंक दिया था। दोनों को मौके पर ले जाकर तस्दीक कराई गई। सोमवार को भी नहर और आस-पास के इलाके की तलाशी ली गई। नहर से पवन की 17 हडि्डयां मिली हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications