इंटरवल में खाना खाते समय 12वीं के छात्र की मौत, छात्र-शिक्षक चाहकर भी उसे नहीं बचा पाए

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले के सिकराय में गुरुवार को एक स्कूली छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। साथी छात्र और शिक्षक उसे तड़प-तड़पकर मरते देखा, मगर कोई चाहकर भी उसे बचा नहीं पाया। जानकारी के अनुसार राजकीय सीनियर स्कूल सिकराय का 18 वर्षीय छात्र सतीश बैरवा गुरुवार को इंटरवल में स्कूल के पास हलवाई वाली गली स्थित धर्मशाला की छत पर नाश्ता कर रहा था।

12th Class Student Died Due to Electric shocked in Dausa

इसी दौरान सतीश छत पर बनी दीवार से सटकर गुजर रही 11 केवी लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वहां मौजूद दो-तीन छात्र नीचे भागे। उन्होंने हल्ला मचाया, जिससे शिक्षकों, छात्रों व आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी ​लगी। लोगों ने विद्युत निगम कार्यालय फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। यह सब महज 10 मिनट में हुआ। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। लोगों ने उसे छत से उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम हरिताभ आदित्य को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। यहां पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। एसडीएम ने निगम अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

बरसात के दिनों में बरतें सावधानी

इन दिनों पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय है। दौसा जिला समेत प्रदेश में अधिकांश हिस्सों में मूसलादार बारिश का दौर जारी है। ऐसे में विद्युत खंभे और ट्रांसफार्मरों में विशेष दूरी बनाए रखें। साथ ही पेड़ों और बारिश में भीगी दीवारों के पास से गुजर रहे बिजली के तारों से भी सावधान रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+